PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK आई स्टैंड विद अलका लाम्बा’ अभियान में चित्तौड़गढ़ की यशोदा नरेंद्र पुरोहित ने जताया समर्थन - Chittorgarh News

आई स्टैंड विद अलका लाम्बा’ अभियान में चित्तौड़गढ़ की यशोदा नरेंद्र पुरोहित ने जताया समर्थन

SHARE:

Yashoda Narendra Purohit of Chittorgarh expressed support for the ‘I Stand with Alka Lamba’ campaign.

चित्तौड़गढ़,5 जून। महिला आरक्षण बिल को लेकर वर्ष 2024 में नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन से जुड़े मामले में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष Alka Lamba के समर्थन में चलाए जा रहे ‘आई स्टैंड विद अलका लाम्बा’ अभियान में चित्तौड़गढ़ महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष यशोदा नरेंद्र पुरोहित ने भी भाग लिया।

दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर से महिला कांग्रेस की पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुईं। अभियान के तहत राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला स्तर की महिला नेताओं ने अलका लाम्बा के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

इस अवसर पर यशोदा नरेंद्र पुरोहित ने कहा कि जंतर-मंतर पर हुए लोकतांत्रिक आंदोलन में देशभर से हजारों महिलाओं ने भाग लिया था। ऐसे में केवल अलका लाम्बा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई किया जाना महिलाओं की आवाज को दबाने का प्रयास प्रतीत होता है। उनका कहना था कि जब आंदोलन में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही, तब किसी एक व्यक्ति को निशाना बनाना न्यायोचित नहीं माना जा सकता।

राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष Sarika Singh के नेतृत्व में प्रदेशभर से करीब 80 पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष इस अभियान में शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश महासचिव वंदना शर्मा ने भी चित्तौड़गढ़ महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष यशोदा नरेंद्र पुरोहित के साथ कार्यक्रम में भाग लेकर अपना समर्थन व्यक्त किया।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *