कलेक्ट्रेट चौराहे पर प्रदर्शन कर राज्यपाल एवं केंद्रीय वित्त मंत्री के नाम भेजा ज्ञापन, पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने और स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग।

चित्तौड़गढ़, 4 जून। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, अफीम किसानों की समस्याओं तथा विभिन्न स्थानीय जनहित के मुद्दों को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट चौराहे पर प्रदर्शन किया। इसके बाद जिला कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल एवं केंद्रीय वित्त मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मांगें उठाईं।
ज्ञापन में पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर चिंता जताते हुए इनके दामों में कमी करने की मांग की गई। साथ ही नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा व्यवस्था पुनः बहाल करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।
आरएलपी कार्यकर्ताओं ने जिले की सीमेंट फैक्ट्रियों में स्थानीय युवाओं को 80 प्रतिशत रोजगार देने की मांग करते हुए कहा कि इससे युवाओं का पलायन रुकेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
अफीम किसानों से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए ज्ञापन में वर्ष 2026-27 की नई अफीम नीति में मॉर्फिन सीमा 4.2 प्रतिशत से घटाकर 3.5 प्रतिशत करने, अफीम का सरकारी समर्थन मूल्य 10 हजार रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित करने तथा सीपीएस नीति को पूर्ण रूप से समाप्त करने की मांग की गई। इसके अलावा वर्ष 1991 से अब तक कटे एवं लंबित सभी अफीम पट्टों को जारी करने की भी मांग रखी गई।
ज्ञापन में किसानों को डीएपी और यूरिया खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग करते हुए कहा गया कि वर्तमान में किसानों को खाद नहीं मिल रही है, जिससे कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
इस दौरान राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की जिला कार्यकारिणी, विभिन्न ब्लॉकों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
चित्तौड़गढ़ न्यूज, आरएलपी ज्ञापन, बढ़ती महंगाई, अफीम किसान, हनुमान बेनीवाल, Chittorgarh News, RLP Protest, Opium Farmers Rajasthan, Rajasthan PoliticsBreaking News Chittorgarh
यह खबरें भी पढ़ें
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






