चित्तौड़गढ़, 4 जून। जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने प्याज के कट्टों की आड़ में ट्रक से परिवहन किए जा रहे 30 किलो 100 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा को जब्त कर पंजाब के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस, उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत एएसपी मुकुल शर्मा के मार्गदर्शन एवं डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल के सुपरविजन में थानाधिकारी संजय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम हाईवे स्थित वण्डर पुलिया के पास नाकाबंदी कर रही थी।
नाकाबंदी के दौरान नीमच की ओर से आ रहे पंजाब नंबर के ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली गई। ट्रक में रखे प्याज के कट्टों के बीच छिपाकर रखे गए दो प्लास्टिक के कट्टों से कुल 30 किलो 100 ग्राम अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी
• बग्गा सिंह (47), निवासी धर्म सिंह दियान छंना, तहसील नकोदर, जिला जालंधर (पंजाब)।
• इन्द्रदीत तेजी (37), निवासी खुरशेदपुर, तहसील नकोदर, जिला जालंधर (पंजाब)।
कार्रवाई में शामिल टीम
एसआई अमृतलाल मीणा, एएसआई सुन्दरपाल, प्रहलाद सिंह, कांस्टेबल ओपीलाराम, शिवकुमार, गेनाराम एवं चालक सुरेश ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
यह खबरें भी पढ़ें…






