Johar Smriti Sansthan Elections: Narayan Singh Baroli Elected President, Bhawar Singh Kharadi Bawdi Becomes General Secretary

चित्तौड़गढ़, 2 जून। जौहर स्मृति संस्थान की नई कार्यकारिणी के लिए रविवार को संपन्न हुए चुनावों के परिणाम घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर नारायण सिंह बड़ोली ने शानदार जीत दर्ज की, जबकि महामंत्री पद पर भंवर सिंह खरड़ी बावड़ी निर्वाचित हुए। इसके अलावा उपाध्यक्ष, महिला उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं संयुक्त मंत्री पदों पर भी नए पदाधिकारियों का चयन हुआ।

चुनाव अधिकारी नरपत सिंह भाटी ने बताया कि संस्थान के कुल 4113 मतदाताओं में से 1661 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। देर शाम तक चली मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए गए।
अध्यक्ष पद के लिए नारायण सिंह बड़ोली को 1072 मत प्राप्त हुए, जबकि कर्नल रणधीर सिंह बस्सी को 249 एवं शक्ति सिंह मुरलिया को 307 मत मिले। 33 मत निरस्त होने के बाद नारायण सिंह बड़ोली ने 765 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
महामंत्री पद पर भंवर सिंह खरड़ी बावड़ी को 1061 मत प्राप्त हुए, जबकि तेजपाल सिंह खोर को 557 मत मिले। 43 मत निरस्त हुए और भंवर सिंह खरड़ी बावड़ी 504 मतों से विजयी घोषित किए गए।
उपाध्यक्ष पद पर भंवर सिंह नेतावल गढ़पाछली को 908 मत मिले, जबकि उदय सिंह देवड़ा को 692 मत प्राप्त हुए। 61 मत निरस्त होने के बाद भंवर सिंह नेतावल गढ़पाछली 216 मतों से विजयी रहे।
महिला उपाध्यक्ष पद पर निर्मला कंवर राठौड़ को 939 मत प्राप्त हुए, जबकि दीपिका झाला को 690 मत मिले। 32 मत निरस्त हुए और निर्मला कंवर राठौड़ 249 मतों से विजयी घोषित की गईं।
कोषाध्यक्ष पद पर पुष्पेन्द्र सिंह चौथपुरा ने जीत हासिल की। उन्हें 833 मत प्राप्त हुए, जबकि कान सिंह सुवावा को 437 और मोहन सिंह भाटी को 327 मत मिले। 64 मत निरस्त हुए और पुष्पेन्द्र सिंह चौथपुरा 396 मतों के अंतर से विजयी रहे।
संयुक्त मंत्री पद पर आदित्यवीर सिंह घटियावली को 1088 मत प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारत सिंह खोर को 305 तथा रणजीत सिंह बस्सी को 210 मत मिले। 58 मत निरस्त हुए और आदित्यवीर सिंह घटियावली 783 मतों के बड़े अंतर से विजयी घोषित किए गए।
नव निर्वाचित पदाधिकारी
• अध्यक्ष – नारायण सिंह बड़ोली
• महामंत्री – भंवर सिंह खरड़ी बावड़ी
• उपाध्यक्ष – भंवर सिंह नेतावल गढ़पाछली
• महिला उपाध्यक्ष – निर्मला कंवर राठौड़
• कोषाध्यक्ष – पुष्पेन्द्र सिंह चौथपुरा
• संयुक्त मंत्री – आदित्यवीर सिंह घटियावली
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: Ilyas
पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता







