अपराध और नशा तस्करी पर सख्त कार्रवाई करेंगे : एसपी यादव

SHARE:

चित्तौड़गढ़। जिले के नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने शनिवार को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के बाद उन्होंने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने, अपराध नियंत्रण तथा आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।

एसपी यादव ने कहा कि जिले में अवैध हथियारों, मादक पदार्थों की तस्करी एवं संगठित अपराधों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सीमा से जुड़े होने के कारण चित्तौड़गढ़ संवेदनशील जिला है, ऐसे में अवैध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

उन्होंने आमजन से पुलिस का सहयोग करने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि पीड़ितों को त्वरित न्याय एवं बेहतर पुलिसिंग उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

यह खबरें भी पढ़ें…

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें