PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK 10 दिवसीय एनसीसी एटीसी कैंप सम्पन्न, हिंद जिंक विद्यालय के कैडेट्स ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन - Chittorgarh News

10 दिवसीय एनसीसी एटीसी कैंप सम्पन्न, हिंद जिंक विद्यालय के कैडेट्स ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

SHARE:

10-day NCC ATC camp concludes; cadets from Hind Zinc School excel in their performance

चित्तौड़गढ़, 22 मई। नेशनल केडर कॉप्स 5 की राज इंडेप कम्पनी द्वारा शास्त्री नगर, भीलवाड़ा में आयोजित 10 दिवसीय एनसीसी एटीसी कैंप गुरुवार को सम्पन्न हुआ। शिविर में हिंद जिंक विद्यालय के 30 कैडेट्स ने एनसीसी सीटीओ मनोज कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में भाग लिया।

शिविर के दौरान कैडेट्स को ड्रिल, मार्च पास्ट, वेपन ट्रेनिंग, मैप रीडिंग एवं कंपास संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही नागरिक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, अच्छे नागरिक के गुण एवं राष्ट्रभक्ति विषयों पर आधारित बौद्धिक सत्रों का आयोजन भी किया गया।

 

कैंप में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिंद जिंक विद्यालय के कैडेट्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वॉलीबॉल प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में गर्ल्स कैडेट्स द्वारा महाभारत नाटक की आकर्षक प्रस्तुति दी गई, जिसकी सभी ने सराहना की।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. बिन्दु नायर एवं उपप्रधानाचार्य नरेश नूनिया ने कैडेट्स को बधाई देते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के शिविरों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *