PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK महामंगलकारी अनुष्ठान एवं अक्षय तृतीया पारणा महोत्सव संपन्न - Chittorgarh News

महामंगलकारी अनुष्ठान एवं अक्षय तृतीया पारणा महोत्सव संपन्न

SHARE:

चित्तौड़गढ़। रिठौला चौराहा स्थित भानफोर्ट रिसॉर्ट में महामंगलकारी अनुष्ठान एवं अक्षय तृतीया पारणा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम श्रमण संघीय उप प्रवर्तिनी महासती मंजुल ज्योति म.सा. आदि ठाणा-5, अनुष्ठान आराधिका महासती डॉ. कुमुदलता म.सा., स्वर साम्राज्ञी डॉ. महाप्रज्ञा म.सा. आदि ठाणा-4, जैन सिद्धांताचार्य महासती प्रतिभा जी म.सा. आदि ठाणा-4 एवं मृदु स्वभावी शीतल म.सा. आदि ठाणा-2 के पावन सानिध्य में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संस्थान और आदेश्वर पार्श्व सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

महामंगलकारी अनुष्ठान एवं विशाल पारणा महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से पधारे 52 वर्षीतप तपस्वियों के पारणे संपन्न हुए। साथ ही 108 नन्हे बच्चों को श्रेयांश कुमार बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी बंधुओं की उपस्थिति रही। साध्वी डा. कुमुदलता ने अक्षय तृतीया पारणा के महत्व और इससे जुड़े इतिहास को बताते हुए कहा कि वर्षीतप की साधना से मन और तन में उत्पन्न होने वाले विकारों और बुरे विचारों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष मार्ग की ओर ले जाने वाला ये साताकारी कार्य है।

उन्होंने सभी तपस्वियों की अनुमोदना करते हुए उनके जीवन में शुभ और मंगल की कामना की। कार्यक्रम में साध्वी प्रेक्षा, साध्वी प्रतिभा, साध्वी पदम कीर्ति महाप्रज्ञा म. सा. ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में लाभार्थी सुशीला कंवर आक्या, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने श्रमण संघ के नेतृत्व में साध्वी प्रतिभा मसा को आदर की चादर ओढ़ाई गई और वर्षीतप आराधक साध्वी मंडल को भी आदर की चादर ओढ़ाई गई। वर्षीतप करने वाले सभी तपस्वियों का संगीतमय प्रवेश कराया गया और कार्यक्रम के पश्चात सभी अतिथियों द्वारा तपस्वियों को ईक्शू रस का रसपान करवाकर पारणा सम्पन्न कराया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम की लाभार्थी सुशीला कंवर आक्या एवं विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कार्यक्रम में पधारे सभी तपस्वी जनों और श्रावक श्राविकाओं का स्वागत करते हुए पूज्य साध्वी डा. कुमुदलता म सा को यह अवसर प्रदान कराने पर आभार व्यक्त किया। श्री संघ द्वारा विधायक आक्या का मेवाड़ी पाग, नवकार उपरना ओढ़ा कर स्वागत अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न संघों और संगठनों के पदाधिकारी सम्मिलित रहे जिनमें श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संस्थान अध्यक्ष किरण डांगी, महामंत्री राजेश सेठिया, अखिल भारतीय जैन दिवाकर संगठन समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आई.एम. सेठिया, अनिल ईनाणी, शैलेंद्र झंवर, नरेंद्र पोखरना, रवि विरानी, फतेह लाल भड़कत्या, प्रदीप बोहरा, कमलेश ढ़ेलावत, सुधीर जैन, स्मिता तरावत, मीना तरावत, अर्पित बोहरा, कुलदीप सिरोया, सरोज नाहर, रेखा जारोली, कनकमल दक, सुरेश मेहता, अशोक कोटेचा, अशोक जैन, डॉ सुशीला लड्ढा, डॉ दामोदर लड्ढा, राजाराम, नरेंद्र चोरड़िया, अशोक श्री श्रीमाल, उमेश जैन, संजय राठौड़, बलवंत बाघमार, राजकुमार वीरवाल, सांवरलाल बोरिया, पारस जैन, ज्ञानसागर जैन, सुनील बोहरा, अभय नाहर, पवन खटोड़, गौतम डांगी, रेखा नाहर, अंगूरबाला भड़कत्या, विमला सेठिया, आशा पोखरना सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

यह खबरें भी पढ़ें…

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *