Jai Shri Ram resounds in Chittorgarh on Ram Navami, ‘Shri Ram Janmotsav grand gathering’

चित्तौड़गढ़। राम नवमी के पावन अवसर पर वीरभूमि चित्तौड़गढ़ के ऐतिहासिक सुभाष चौक पर आयोजित ‘श्री राम जन्मोत्सव भव्य संगम – धर्मसभा’ में भक्ति, शक्ति और समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, मातृशक्ति, युवा और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही, जिससे पूरा क्षेत्र ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से गूंज उठा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा भगवान श्रीराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने भगवान श्रीराम के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए समाज को सत्य, मर्यादा और कर्तव्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। मुख्य वक्ता ने कहा कि रामायण केवल एक कथा नहीं, बल्कि जीवन जीने की प्रेरणा है और हर व्यक्ति को अपने सामाजिक व राष्ट्रीय कर्तव्यों का पालन करना चाहिए।
धर्मसभा के दौरान दुर्गा वाहिनी की बहनों द्वारा नि:युद्ध का आकर्षक प्रदर्शन किया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह को उत्साहित कर दिया। इसके पश्चात हजारों श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भव्य महाआरती रही, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने एक साथ भगवान श्रीराम की आरती उतारी। दीपों की रोशनी और ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से सुभाष चौक आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया।
आयोजकों के अनुसार इस आयोजन का उद्देश्य समाज में एकता स्थापित करना और युवाओं को सनातन संस्कृति व भगवान श्रीराम के आदर्शों से जोड़ना है। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया और सफल आयोजन के लिए प्रशासन, पुलिस व स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया गया।
अंत में ‘जय श्रीराम’ के गगनभेदी जयघोष के साथ धर्मसभा का समापन हुआ।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






