Fifty-six Meal were made to Sanwalia Seth, and the Tiwari family presented to sanvaliya ji with a silver pen

चित्तौड़गढ़। जिले के मंडफिया स्थित श्री सांवलिया सेठ मंदिर में पत्रकार भगवान तिवारी के परिवार द्वारा पुत्र के विवाह की मनोकामना पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भगवान सांवलिया सेठ को छप्पन भोग अर्पित किया गया। करीब 45 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार भगवान तिवारी तथा उनके पुत्र अखिल तिवारी ने भगवान को चांदी का पेन और 11 हजार रुपये की राशि भेंट की।

उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में जहां कंप्यूटर और मोबाइल के माध्यम से समाचार भेजे जाते हैं, वहीं पहले के समय में पत्रकार पेन से ही समाचार लिखते थे। इसी परंपरा के प्रतीक स्वरूप भगवान को चांदी की कलम अर्पित की गई।
छप्पन भोग राजभोग आरती से पूर्व विधिवत रूप से धराया गया। इस अवसर पर सांवलिया मंदिर मंडल के पूर्व चेयरमैन सत्यनारायण शर्मा, पूर्व सदस्य मनोहर जैन, भैरूलाल सोनी, संजय मंडोवरा, अशोक शर्मा, सदस्य पवन तिवारी सहित नन्दकिशोर भारद्वाज, नाथूलाल तिवारी, भूरालाल उपाध्याय, सोहनलाल, सुनील मंडोवरा, नन्दलाल सोनी, लालजी लखारा, शांतिलाल, राजेन्द्र जोशी, अनिल, सुधीर, आनन्द तिवारी सहित परिवारजन एवं रिश्तेदार उपस्थित रहे।
अंत में तिवारी परिवार की ओर से श्रवण, अनिल, प्रकाश, अशोक तिवारी और संजय तिवारी ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






