PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK माहेश्वरी जन सेवा समिति का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न - Chittorgarh News

माहेश्वरी जन सेवा समिति का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

SHARE:

Oath taking ceremony of Maheshwari Jan Seva Samiti concluded

चित्तौड़गढ़। माहेश्वरी जन सेवा समिति (महेश वाटिका) का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि उद्योगपति एवं भामाशाह गोविन्द गदिया रहे, जबकि अध्यक्षता नानालाल भूतड़ा ने की।

समिति सदस्य राकेश पोरवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन जुगलकिशोर बिरला, पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश तोषनीवाल, शिवलाल बजाज, भागचंद मूंदड़ा, नगर सभा अध्यक्ष राकेश मंत्री, गोपाल मूंदड़ा सहित अनेक गणमान्यजन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

नव निर्वाचित अध्यक्ष भरत जागेटिया ने अपने स्वागत उद्बोधन में पूर्व कार्यकाल के दौरान महेश वाटिका में की गई उपलब्धियों की जानकारी दी तथा आगामी कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए समाजजनों से सहयोग की अपील की। मुख्य अतिथि गोविन्द गदिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाजहित में सकारात्मक सोच के साथ निरंतर सेवा कार्य किए जाने चाहिए।

समारोह में नव निर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष भरत जागेटिया, उपाध्यक्ष शंकर काबरा, सचिव महेश नुवाल, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण तोषनीवाल तथा सदस्य ओम पोरवाल, अशोक कलंतरी, राकेश पोरवाल, सुरेश बाँगड़, मुकेश सोमानी, पुष्कर सोमानी और नारायण जागेटिया को दायित्व ग्रहण कराया गया। साथ ही संरक्षक मंडल एवं मनोनीत सदस्यों की भी घोषणा की गई।

कार्यक्रम का संचालन सचिव महेश नुवाल ने किया। इस अवसर पर अर्जुन मूंदड़ा, सत्यनारायण आगाल, अशोक अजमेरा, प्रहलाद हेड़ा, कृष्ण गोपाल तोषनीवाल, गोटूलाल आगाल, प्रहलाद पुंगलिया, नरेंद्र बल्दवा, शिव पोरवाल, बाल मुकुंद सोमानी, सत्यप्रकाश जेथलिया, ओम खटोड़, जमनालाल सोमानी, भरत लड्ढा, प्रदीप काबरा, जगदीश मंडोवरा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *