राष्ट्रपति के अभिभाषण में विकसित भारत और जनकल्याण का स्पष्ट रोडमैप : सांसद सीपी जोशी

SHARE:

President’s address provides a clear roadmap for developed India and public welfare: MP CP Joshi

नई दिल्ली, 28 जनवरी। चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने संसद के बजट सत्र से पूर्व राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा संसद के संयुक्त सत्र में दिए गए अभिभाषण को विकसित भारत के संकल्प और जनकल्याण की प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतिबिंब बताया। उन्होंने कहा कि यह अभिभाषण देश को नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और संकल्प के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

सीपी जोशी ने कहा कि राष्ट्रपति का अभिभाषण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे तेज विकास, सामाजिक न्याय, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक गौरव की दिशा में किए गए ऐतिहासिक कार्यों का समग्र चित्र प्रस्तुत करता है। इसमें गरीब कल्याण, महिला सशक्तीकरण, युवाओं के रोजगार, किसानों की उन्नति, आदिवासी एवं वंचित वर्गों के उत्थान, आधुनिक अधोसंरचना, स्टार्ट-अप, मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया की उपलब्धियों को प्रभावी रूप से रखा गया है।

उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना, जन-धन, डीबीटी, वंदे भारत ट्रेन, मेट्रो विस्तार, स्टार्ट-अप इंडिया, लखपति दीदी, पीएम जनमन और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का उल्लेख सरकार की “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना को दर्शाता है। यह अभिभाषण 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक मजबूत रोडमैप है।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Comment

और पढ़ें