77th Republic Day celebrated with great enthusiasm in Kannauj, Sarpanch Manju Devi Jagetia hoisted the flag.

चित्तौड़गढ़/कन्नौज। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कन्नौज में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, इसके पश्चात परेड की सलामी ली गई। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह शक्तावत ने की। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रशासिका, जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद् एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आगंतुक अतिथियों का स्वागत उप प्रधानाचार्य विनोद कुमार खटीक एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा किया गया।
वरिष्ठ शारीरिक शिक्षकों के नेतृत्व में विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट एवं पी.टी. प्रदर्शन किया गया। समारोह में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों, प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं खिलाड़ियों का ऊपरना एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही भोजन व्यवस्था एवं अन्य सहयोग के लिए भामाशाहों का भी आभार व्यक्त किया गया।

विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत नृत्य एवं नाटिकाओं की प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहा। कार्यक्रम का संचालन हंसा तोषनीवाल एवं सूरज प्रकाश पंवार ने किया। अंत में सभी उपस्थितजनों को बाल विवाह निषेध की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर कन्नौज कस्बे सहित नाहरगढ़, आंतरी, सुखवाड़ा, होड़ा एवं पंचदेवला क्षेत्र के विद्यालयों में भी गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: Ilyas
पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता








