On Republic Day, a message was given to prevent child marriage at the railway station along with the Tiranga Yatra.

रेलवे स्टेशन पर तिरंगा यात्रा, यात्रियों व कर्मचारियों को दिलाई बाल विवाह निषेध की शपथ
चित्तौड़गढ़, 27 जनवरी। बाल विवाह मुक्त भारत के 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत गणतंत्र दिवस के अवसर पर रेलवे स्टेशन, चित्तौड़गढ़ पर तिरंगा यात्रा निकालकर बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिला कलक्टर आलोक रंजन के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में बाल अधिकारिता विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति, रेलवे प्रशासन, शिक्षा विभाग, जी.आर.पी., आर.पी.एफ. एवं चाइल्ड हेल्पलाइन टीम की संयुक्त सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान संपूर्ण प्लेटफार्म पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। रेलवे ट्रैक पर खड़ी ट्रेन के समक्ष राष्ट्रगान का सामूहिक वाचन किया गया, जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने सावधान मुद्रा में खड़े होकर राष्ट्रभावना एवं देश की एकता का परिचय दिया।
कार्यक्रम में सहायक निदेशक, बाल अधिकारिता विभाग ओम प्रकाश तोषनीवाल ने रेलवे स्टेशन पर उपस्थित यात्रियों एवं कर्मचारियों को बाल विवाह निषेध की शपथ दिलाई तथा बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी दी।
इस अवसर पर बाल कल्याण समिति अध्यक्ष प्रियंका पालीवाल, सदस्य सीमा भारती गोस्वामी, नीता देसाई, रेलवे स्टेशन प्रबंधक छुटन लाल मीणा, जी.आर.पी. से पुलिस निरीक्षक अनिल देवल, आर.पी.एफ. से पुलिस निरीक्षक विक्रम सिंह, सी पी साहू, जाजम इंटरनेशनल परिवार से राजेश सेठिया, हेमेन्द्र टोंग्या, कुलदीप बजाज, स्वदेश दायमा, अल्बर्ट फील्ड, बद्री काबरा, शैलेन्द्र ओझा, शिक्षा विभाग से लोकश सोनी, चाइल्ड हेल्पलाइन जिला समन्वयक नवीन काकड़दा, काउंसलर करण जीनवाल, सुपरवाइजर राहुल सिंह, नानूराम जाट, केस वर्कर सीमा राजौरा एवं बाल अधिकारिता विभाग से कनिष्ठ सहायक कुश पारिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: Ilyas
पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता









