PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK 351 कलशों के साथ श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ - Chittorgarh News

351 कलशों के साथ श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ

SHARE:

चित्तौड़गढ़। सनातन गौरव समिति, चित्तौड़गढ़ के तत्वावधान में सेतु मार्ग स्थित रतनबाग में 17 से 23 जनवरी तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का शुभारंभ 17 जनवरी को प्रातः 9:30 बजे छबीला हनुमान जी मंदिर से निकलने वाली 351 कलशों की ऐतिहासिक शोभायात्रा से होगा, जो राणा सांगा बाजार व नई पुलिया होते हुए रतनबाग पहुंचेगी।

ध्यानयोगी परमपूज्य महामंडलेश्वर उत्तम स्वामीजी महाराज के मुखारविंद से प्रतिदिन दोपहर 12 से 3 बजे तक कथा वाचन होगा। शोभायात्रा में 151 से अधिक गांवों की प्रभात फेरियां, पारंपरिक वेशभूषा, ढोल-नगाड़े, शंखनाद, हाथी-घोड़े, बग्गियां व आकर्षक झांकियां शामिल होंगी।

कथा स्थल पर भव्य पांडाल, एलईडी स्क्रीन व उत्कृष्ट व्यवस्थाएं की गई हैं। समिति ने नगरवासियों से इस दिव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन में सपरिवार सहभागिता की अपील की है।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *