मानपुरा चोरी कांड का खुलासा, आरोपियों की निशानदेही से नकदी व जेवर बरामद

SHARE:

चित्तौड़गढ़, 30 दिसम्बर। मानपुरा गांव में 23 दिसम्बर को दिनदहाड़े हुए घर में चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गई नगदी, सोने-चांदी के गहने, घटना में प्रयुक्त औजार और मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि मानपुरा निवासी सत्यनारायण पुत्र कन्हैयालाल कुमावत के घर से अज्ञात बदमाशों ने 03 तोला सोना, सवा किलो चांदी के गहने एवं 19 लाख 50 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए थे। दिनदहाड़े शहर के निकट हुई इस बड़ी चोरी की घटना को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की।

जांच के दौरान पुलिस ने घटियावली थाना शंभूपुरा निवासी 24 वर्षीय दिनेश कुमावत व 21 वर्षीय नितेश कुमावत को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल की।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात, 12 लाख 50 हजार 400 रुपये नकद, वारदात में प्रयुक्त औजार एवं मोटरसाइकिल बरामद की।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से आगे भी गहन पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है।

यह खबरें भी पढ़ें…

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें