मंगलवाड़ थाना व एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 19 किलो 420 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त

SHARE:

Mangalwad police station and ANTF seized 19 kg 420 grams of illegal opium poppy.

चित्तौड़गढ़–उदयपुर नेशनल हाईवे पर सिरमौर भोजनालय के पीछे कार्रवाई, एक तस्कर गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़, 30 दिसंबर। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस थाना मंगलवाड़ एवं ए.एन.टी.एफ. चित्तौड़गढ़ की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 19 किलो 420 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त किया है। इस दौरान एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम एवं धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के निर्देशन एवं डीएसपी बड़ीसादड़ी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में मंगलवाड़ थाना प्रभारी मुकेश कुमार (प्रोबेशनर आरपीएस) मय जाप्ता तथा ए.एन.टी.एफ. इंचार्ज उप निरीक्षक परवेज खान की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम चित्तौड़गढ़–उदयपुर नेशनल हाईवे पर सिरमौर भोजनालय के पीछे सरहद राती मंगरी पहुंची। वहां एक व्यक्ति प्लास्टिक का कट्टा लेकर भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे टीम ने घेराबंदी कर डिटेन किया। तलाशी के दौरान प्लास्टिक के कट्टे से 19 किलो 420 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद हुआ।

पुलिस ने मौके पर ही आरोपी दलीचंद पुत्र उदय सिंह रावत, निवासी गाडरियावास (हिंता), थाना भीण्डर, जिला उदयपुर को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की जांच जारी है।

यह खबरें भी पढ़ें…

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Comment