शहर में रात्रि के समय सूने मकानों में हुई दो नकबजनी की वारदातों का पर्दाफाश एक अभियुक्त एमपी से गिरफ्तार, दो नामजद

SHARE:

चित्तौड़गढ़। सदर थाना पुलिस ने रात्रि के समय सूने मकानों में चोरी की दो वारदातों का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है तथा दो अन्य आरोपियों को नामजद किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 13 अक्टूबर को प्रार्थिया माया कुमारी जोशी निवासी सिविल लाइन्स, बोजुन्दा रोड, विजन कॉलेज के पीछे चित्तौड़गढ़ ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह 11 अक्टूबर की शाम अपने मकान पर ताले लगाकर गांव करेडा, भीलवाड़ा गई थी। इस दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने मकान के ताले तोड़कर सोने के जेवरात व नकदी चोरी कर ली। रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया गया।

शहर में रात्रि के समय सूने मकानों में हो रही चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी सरिता सिंह के निर्देशन एवं डीवाईएसपी विनय कुमार चौधरी के सुपरविजन में थानाधिकारी निरंजन प्रताप सिंह के नेतृत्व में एएसआई जगवीर सिंह मय जाप्ता टीम का गठन किया गया।

 

टीम ने गहन जांच एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर मध्यप्रदेश के धार जिले से एक अभियुक्त राजसिंह चावला (25 वर्ष) निवासी सिंघाना थाना मनावर को गिरफ्तार किया तथा दो अन्य को नामजद किया गया। गिरफ्तार आरोपी ने न केवल सदर थाना क्षेत्र की चोरी बल्कि कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई 11 लाख रुपए की नकबजनी की वारदात को भी स्वीकार किया है।

 

वारदात का खुलासा करने में कानि. गजेन्द्र सिंह, बलवंत सिंह, विनोद कुमार, पदम कुमार की टीम ने करीब 40 किलोमीटर तक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। वहीं सायबर टीम के हैडकानि. राजकुमार और कानि. रामावतार ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया।

 

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में एक प्रकरण आर्म्स एक्ट का दर्ज है। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

यह खबरें भी पढ़ें…

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Comment

और पढ़ें