संभाग स्तरीय आरोग्य मेला 30 से : सभी तैयारियां पूरी

SHARE:

चित्तौड़गढ़। शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में 30 अक्टूबर से 4 नवंबर तक राष्ट्रीय स्वदेशी मेले का आयोजन किया जाएगा। तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। इसी क्रम में 30 अक्टूबर से संभाग स्तरीय आरोग्य मेले का शुभारंभ होगा।

आरोग्य मेले का उद्घाटन राजस्थान सरकार के आयुष मंत्री प्रो. डॉ. राजेश भारद्वाज द्वारा किया जाएगा। यह विशाल आरोग्य मेला शहीद मेजर नटवरसिंह शक्तावत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर के मैदान में आयोजित होगा।

मेले में आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा तथा आयुर्वेदिक न्यूरो थेरेपी से संबंधित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। लगभग 600 विशेषज्ञ चिकित्सक पांच दिनों तक निशुल्क परामर्श, जांच और दवाइयां उपलब्ध कराएंगे।

सोमवार को प्राकृतिक चिकित्सालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कार्यक्रम संबंधी जानकारी साझा की गई और पोस्टर का विमोचन किया गया।

उपनिदेशक तरुण कुमार ने बताया कि मेले में गंभीर बीमारियों के उपचार के साथ-साथ स्वस्थ जीवन शैली संबंधी परामर्श भी दिया जाएगा। स्वस्थ नागरिकों के लिए डाइट चार्ट उपलब्ध होंगे तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक काढ़ा निःशुल्क वितरित किया जाएगा।

यह खबरें भी पढ़ें…

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *