PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK मेवाड़ महोत्सव समिति का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न अनंत समदानी अध्यक्ष, लीला आगाल सचिव चुनी गईं - Chittorgarh News

मेवाड़ महोत्सव समिति का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न अनंत समदानी अध्यक्ष, लीला आगाल सचिव चुनी गईं

SHARE:

चित्तौड़गढ़। मेवाड़ महोत्सव की आमसभा महाराणा सेतु मार्ग स्थित श्रीनाथ गार्डन में भामाशाह रामगोपाल-सारिका जयसवाल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी पीयूष काबरा एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी ललित खण्डेलवाल की देखरेख में हुए निर्वाचन में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न हुई। इस समूचे आयोजन में लगभग 170 सदस्यों ने सहभागिता दर्ज करवाई।

निर्वाचन अधिकारी पीयूष काबरा ने जानकारी देते हुए बताया कि मेवाड़ महोत्सव समिति में संरक्षक श्रवण सिंह राव, आशा पोखरना, अध्यक्ष अनंत समदानी, सचिव लीला आगाल, उपाध्यक्ष अभिषेक श्रीमाल एवं अनुराग द्विवेदी, कोषाध्यक्ष प्रदीप काबरा, सह-सचिव ज्योति तिवारी एवं प्रिया वासवानी, आयोजन सचिव भावना आगाल, कार्यक्रम संयोजक जया तोषनीवाल, सहसंयोजक रीना जागेटिया, संगठन मंत्री राधा काबरा तथा कार्यकारिणी सदस्य ओम सुखवाल, बंटी शर्मा, अभिषेक मूंदड़ा, प्रियंका आगाल और यश टेलर निर्वाचित हुए।

निर्वाचन के उपरांत अंजली गोस्वामी, सुनीता कोर सोनी, खुशबू सुखवाल, रेखा समदानी, अवनी शर्मा, वंदना कुमावत, रीतु सोमाणी, सपना समदानी, सीमा सुखवाल, रूचि श्रीमाल, पिंकी सोमाणी, अभिनंदन काबरा, भरत आगाल, विकास गंगवाल, सुरेन्द्रपालसिंह, अनुराग बांगड़, उमेश आगाल, तनिष्क मूंदड़ा, महेन्द्र सिंह राजावत, हिमांशु जाजु, हिमांशु बनवार, विभोर पुंगलिया, अर्पित छीपा, बादल शर्मा और आयुष माहेश्वरी सहित अन्य सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उपरना ओढ़ाकर सम्मानित किया और मुँह मीठा कर शुभकामनाएँ दीं।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनंत समदानी ने सभी सदस्यों के प्रति आभार प्रकट करते हुए समिति को और अधिक सशक्त तथा सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *