PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK आंवलहेड़ा में कवित व नाहर रासा का हुआ वाचन - Chittorgarh News

आंवलहेड़ा में कवित व नाहर रासा का हुआ वाचन

SHARE:

चित्तौडगढ़। हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी दीपावली पर्व पर निकटवर्ती ग्राम आंवलहेड़ा में क्षत्रिय कुमावत समाज के लोगों द्वारा इकट्ठा होकर सभा आयोजित की गई तथा कुल गुरू द्वारा कवित व नाहर रासा का वाचन कर लगभग ढाई सौ वर्षों से चली आ रही परम्परा का निर्वहन किया गया।

आंवलहेड़ा के रवि राव के अनुसार वर्षों पुरानी परम्परानुसार पूरे आंवलहेड़ा गांव के क्षत्रिय कुमावत समाज के लोगों ने इकट्ठा होकर वर्षों से चल रहे रिवाज का निर्वहन किया। क्षत्रिय समाज कुमावत के कुल गुरु द्वारा कवित व नाहर रासा सुन कर सभा को संबोधित किया गया। धोरी पूजा करके गांव के सभी लोगों में प्रसाद वितरण किया गया। पटेल लालू राम भोपा, चुन्नीलाल डीडवानिया, कुलगुरू ब्रह्मभट्ट रवि कुमार, विष्णु, कैलाश, कालूलाल को सम्मान पूर्वक बुलाकर अमल का रंग निलिया का कवि राणा, फतेह सिंह का नाहर रासा सुना कर सभा को संबोधित करते हुए परंपरा को बढ़ावा दिया। इस दौरान भगवान बा, जीतू बा, देवाराम, भेरुलाल, चमन, सुखलाल, जगदीश, कानमल, रतनलाल सहित कई लोग मौजूद थे। सभी ने चर्चा करते हुए ग्राम आंवलखेड़ा के चल रहे शराब का ठेके को गांव के अन्दर नहीं होने पर जोर दिया।

यह खबरें भी पढ़ें…

दीपोत्सव पर सतरंगी रोशनी से सराबोर हुआ शहर https://chittorgarhnews.in/archives/15159

चित्तौड़गढ़ से चोरी हुई JCB मंदसौर से बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार — पुलिस ने 100 सीसीटीवी कैमरे देखकर किया खुलासा https://chittorgarhnews.in/archives/15117

जगमगाया शहर, सोमवार को मनाई जाएगा दीपावली पर्व

 

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *