पुलिस शहीद दिवस पर शहीदों को किया याद, शस्त्र और शीश झुका शहीदों को किया नमन

SHARE:

चित्तौडगढ़। राष्ट्र के लिए कर्तव्य पर शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए पुलिस लाइन में मंगलवार को पुलिस शहीद दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस अधिकारियों व जवानों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने इस वर्ष शहीद हुए पुलिसकर्मियों के बारे में जानकारी दी। शहीदों को हथियार व शीश झुका कर शोक सलामी दी गई। उनके सम्मान में दो राउंड फायरिंग भी की गई। पुलिस लाईन, थानों व कार्यालयों के पुलिसकर्मी रक्तविरों ने स्वेच्छिक रक्तदान किया। पुलिस लाइन में आयोजित शहीद दिवस समारोह में एसपी त्रिपाठी ने देश के सभी प्रान्तों, केन्द्र शासित प्रदेशों व अर्द्ध सैन्य बलों के 1 सितम्बर 2024 से 31 अगस्त तक के विभिन्न संवर्ग के राजस्थान के 07 शहीद सहित सभी 186 शहीद अधिकारियों एवं कर्मचारियों के पदनाम व उनके नाम का वाचन कर उन्हें सम्मान दिया। अपने कर्तव्य के प्रदर्शन में पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए बलिदान की गवाही के रूप में पुलिस लाईन ग्राउंड में राईफल और टोप से बने स्मारक पर एसपी ने पुष्प चक्र अर्पित कर वर्ष में शहीद हुए पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी।

संचित निरीक्षक अनिल पांडे के नेतृत्व में बनी एमबीसी व पुलिस की सम्मान गार्ड द्वारा शस्त्रों को उलट शोक शस्त्र कर दिवंगत आत्माओं के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया। पुलिस बैंड कर्मियों ने लास्ट पोस्ट धुन बजाई। शहीदों के सम्मान में परेड में शामिल पुलिस कर्मियों द्वारा राईफल से दो-दो राउंड फायरिंग की गई।

कार्यक्रम में मौजूद सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों व सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। कार्यक्रम के अंत में सभी शहीद हुए पुलिस कर्मियों को सलामी दी गई। समारोह में एसपी सहित सभी पुलिस अधिकारियों ने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण किया। जिले के विभिन्न थानों, पुलिस लाईन व कार्यालयों के पुलिस कर्मियों ने शहीद दिवस पर स्वेच्छिक रक्तदान किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह, मुकेश सांखला, पुलिस उप अधीक्षक विनय चैधरी, शिवप्रकाश, रामेश्वर लाल, गिरिराज गर्ग, शिवन्या सिंह, सदर थानाधिकारी निरंजन प्रताप, थानाधिकारी चंदेरिया सुनीता गुर्जर व पुलिस के अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें