PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK रविवार को ऋषि मगरी गौशाला में जीतो यूथ विंग का पहला पौधारोपण कार्यक्रम, 108 पौधों का संकल्प - Chittorgarh News

रविवार को ऋषि मगरी गौशाला में जीतो यूथ विंग का पहला पौधारोपण कार्यक्रम, 108 पौधों का संकल्प

SHARE:

चित्तौड़गढ़। पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मोत्सव पर जीतो द्वारा संपूर्ण देश भर में 9 लाख पौधारोपण के अपने लक्ष्य की पूर्ति को लेकर चित्तौड़गढ़ की तो यूथ विंग द्वारा भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल के अंतर्गत रविवार 12 अक्टूबर को स्थानीय ऋषि मगरी गौशाला में 108 पौधे लगाने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

संस्थान के सचिव अक्षत पोखरना ने बताया कि रविवार को प्रातः 9:30 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी, कार्यक्रम के उद्देश्य अनुसार एक छोटे से पौधे को पेड़ बनाने तक का संकल्प लेते हुए प्रत्येक प्रतिभागी द्वारा रोपे गए पौधों की देखभाल और उनके विकास की जिम्मेदारी ली जाएगी। यह पहला पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ-साथ समाज में जागरूकता और सामूहिक दायित्व की भावना को प्रोत्साहित करेगी वहीं गौ सेवा के तहत गौशाला की गायों को खाखला व चारा भी डाला जाएगा।

संस्था अध्यक्ष रवि विरानी ने बताया कि चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, एडीएम विनोद मल्होत्रा, जिला परिषद सीईओ राकेश पुरोहित, हेमंत जैन के आतिथ्य में कार्यक्रम का आयोजन होगा।
कार्यक्रम संयोजक सिद्धार्थ महात्मा, पियूष डांगी, ऋतिक चोपड़ा, कनक चपलोत, जीतो कार्यकारिणी के कोषाध्यक्ष आदित्य ढिल्लीवाल, वाइस चेयरमैन मिहिर बाघमार, सचिव हर्ष पोखरना, आयुष बाघमार द्वारा कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया है।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *