चित्तौड़गढ़ में सनसनीखेज वारदात, पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया

चित्तौड़गढ़। शहर के सदर थाना क्षेत्र में एक युवा व्यापारी का अपहरण कर उसके साथ युवती को बैठाकर आपत्तिजनक वीडियो बनाने और वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है।
सदर थाना प्रभारी निरंजन प्रताप सिंह के अनुसार, बापू नगर, सेंथी निवासी दीपक पुत्र महेंद्र जैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मंगलवार रात अपनी फैक्ट्री से कोटा फोरलेन की ओर जा रहा था। इसी दौरान भंगार गोदाम के पास एक स्कॉर्पियो ने उसकी बाइक रोक दी और बदमाशों ने उसे पिस्तौल की नोक पर जबरन वाहन में बैठा लिया।
आरोपियों ने दीपक को पहले गोपालनगर की ओर ले जाकर रास्ते से एक युवती को भी कार में बैठाया। इसके बाद वे उसे सुनसान जगह पर ले गए और जबरन युवती के साथ वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देते हुए 5 लाख रुपये की मांग की। वहीं, डेढ़ लाख रुपये अगले दिन सुबह 11 बजे देने का दबाव भी बनाया।
इसके बाद बदमाश दीपक को कोटा फोरलेन पर ओछड़ी से पहले छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने ग्राम बराड़ा निवासी रमनसिंह राजपूत को नामजद करते हुए तीन अन्य युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में शामिल युवती की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






