PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK जर्जर पुलिया का पूर्व राज्यमंत्री ने किया निरीक्षण - Chittorgarh News

जर्जर पुलिया का पूर्व राज्यमंत्री ने किया निरीक्षण

SHARE:

जर्जर पुलिया का पूर्व राज्यमंत्री ने किया निरीक्षण

फुसारिया गांव का संपर्क कटा, ग्रामीणों को हो रही परेशानी

चित्तौड़गढ़। विधानसभा क्षेत्र के केलझर स्थित फुसारिया गांव में बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश से जर्जर पुलिया पर प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से आवाजाही बंद कर दी थी। इसको लेकर पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने बुधवार को मौके पर पहुंचकर पुलिया का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से बातचीत कर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के चलते खेतों, तालाबों और नदियों में पानी की भराव क्षमता बढ़ गई थी। कई काजवे पर पानी ऊपर से बहने लगा था। जिला प्रशासन ने फुसारिया गांव की पुलिया पर पानी के तेज बहाव को देखते हुए आवागमन पर रोक लगा दी थी, जिससे गांव का मुख्य संपर्क कट गया।

गांव के लोग पिछले कुछ दिनों से साइकिल, मोटरसाइकिल और पैदल ही आने-जाने को मजबूर थे। इससे स्थानीय निवासियों की दिक्कतें और बढ़ गई थीं। पूर्व राज्यमंत्री जाड़ावत ने स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित लोगों से मुलाकात कर समस्या का समाधान जल्द करवाने का आश्वासन दिया।

निरीक्षण के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम जाट, मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह भाटी, पूर्व सरपंच रामलाल भील, उगमा लाल मीणा व पूर्व पंचायत समिति सदस्य दिनेश बैरवा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

यह खबरें भी पढ़ें…

“भक्ति का समंदर उमड़ा श्री सांवलिया जी में… लेकिन करोड़ों की तैयारियों पर उठे पारदर्शिता के सवाल”

“भव्य आतिशबाज़ी और करोड़ों का खर्च…
लेकिन भक्तों के लिए स्वच्छता, सड़क और प्रसाद तक नदारद!
वाह रे सांवरा… 🙏🔴 भव्य आतिशबाज़ी पर करोड़ों खर्च, भक्तों को निःशुल्क भोजन तक नहीं!
🔴 श्री सांवरिया सेठ के नाम पर मलाई खा रहे भ्रष्टाचारी!
🔴 सफाई नहीं, सड़कें टूटी, व्यवस्थाओं का बुरा हाल!
🔴 श्रद्धालुओं को सुविधाएं नदारद, लेकिन खर्च करोड़ों का दिखावा!

श्री सांवरियाजी एकादशी मेला में भव्य आतिशबाजी में किए करोड़ों खर्च लेकिन श्रद्धालुओं को निःशुल्क प्रसाद और भोजन नहीं, सड़के नहीं, प्रशासन और मंडल भ्रष्टाचार का बोलबाला वाह रे सांवरा
#सांवरा_सेठ #सांवलियाजी #जलझूलनी_एकादशी #चित्तौड़गढ़ #भ्रष्टाचार #BreakingNews #मेला2025 #भक्त_परेशान #NewsUpdate #वाह_रे_सांवरा #भक्ति_विरुद्ध_भ्रष्टाचार #सांवरा_मेला

“भव्य आतिशबाज़ी पर करोड़ों खर्च… लेकिन भक्तों के लिए प्रसाद और सफाई नहीं। क्या ये सही है?”

✅ बिल्कुल गलत

❌ सही है , पारदर्शिता होनी चाहिए
https://www.instagram.com/reel/DOIarRFE2Ih/?igsh=MXBwNTRxOG84MHJiYw==

📢 चित्तौड़गढ़ ब्रेकिंग
नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म मामले में कर्नाटक से 5 हज़ार का ईनामी आरोपी गिरफ्तार ❗
👉 पुलिस ने 1800 किलोमीटर दूर जंगल और पहाड़ों से पीड़िता को सकुशल बरामद किया।
#ChittorgarhNews #BreakingNews #CrimeNews #PoliceAction #Chittorgarh #RajasthanNews #POSCOAct #JusticeForVictim #IndianPolice #CrimeReport #SocialMediaCrime #PoliceSuccess
https://www.instagram.com/reel/DOIb3Xlk3Pa/?igsh=Z29mYXo1MTZnc2M5

मार्बल ग्रेनाईट उद्योग में जीएसटी दर घटाकर 5 प्रतिशत की जाये: आक्या

 

जलझूलनी एकादशी पर राम रेवाड़ियों की निकली शोभायात्रा

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *