शैख समाज वेलफेयर सोसायटी की कैबिनेट बैठक, समाज सुधार पर महत्वपूर्ण निर्णय

SHARE:

चित्तौड़गढ़, 31 अगस्त। शैख समाज वेलफेयर सोसायटी चित्तौड़गढ़ की कैबिनेट बैठक रविवार को दरगाह शरीफ हज़रत ग़ाजी बादशाह साहब र.अ. पर सरपरस्त जनाब हसीनुद्दीन शैख व सदर इरशाद मोहम्मद शैख की सदारत में हुई।

बैठक में सोसायटी के रजिस्ट्रेशन, पैन कार्ड व बैंक अकाउंट खुलवाने सहित प्रशासनिक कार्यों की जानकारी साझा की गई। केशियर मोहम्मद इमरान शैख ने खाते में 25 हजार रुपये की प्रथम राशि जमा करवाने सहित वित्तीय स्थिति प्रस्तुत की।

समाज सुधार को लेकर शादी समारोह में बफर डिनर, डीजे, आतिशबाजी और नाच-गाना बंद करने, सामूहिक विवाह सम्मेलन शुरू करने, बच्चों की शिक्षा में मदद व समाज के सभी परिवारों का बायोडाटा तैयार करने जैसे प्रस्ताव लिए गए। ईद मिलादुन्नबी पर तबर्रुक व शरबत स्टॉल लगाने और मुस्लिम केटरिंग टीम बनाने पर भी चर्चा हुई।

बैठक में विभिन्न पदाधिकारियों व समाजजनों की मौजूदगी रही और अंत में सरपरस्त हसीनुद्दीन शैख ने सभी का शुक्रिया अदा किया।

यह खबरें भी पढ़ें…

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें