चित्तौड़गढ़। ऐतिहासिक चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर घूमने आए मध्य प्रदेश के एक बुजुर्ग व्यक्ति के लापता होने की सनसनीखेज घटना सामने आई है।

जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के जिला श्योपुर थाना कराहल निवासी ग्यारसा आदिवासी (65) पुत्र लालूजी आदिवासी अपने परिजनों व ग्रामीणों सहित लगभग 70 लोगों के दल के साथ दिनांक 21 अगस्त 2025 को चित्तौड़गढ़ दुर्ग घूमने पहुंचे थे।
यह खबरें भी पढ़ें…
रिपोर्ट में बताया गया कि दुर्ग दर्शन के दौरान ग्यारसीलाल अपने साथियों से बिछड़ गए और उसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने काफी तलाश करने के बाद भी जब गुमशुदा व्यक्ति का पता नहीं लगाया तो उसके पुत्र श्रीलाल ने 22 अगस्त को चित्तौड़गढ़ सिटी कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन 7 दिन बीत जाने के बाद भी लापता ग्यारसीलाल का कोई अता-पता नहीं चल पाया है। पुलिस लगातार खोजबीन कर रही है और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से गुमशुदा व्यक्ति की जानकारी साझा की जा रही है। साथ ही, पुलिस ने गुमशुदा व्यक्ति की तलाश के लिए पोस्टर भी छपवाकर शहर व आसपास के क्षेत्रों में चिपकवाए हैं।
गुमशुदा ग्यारसीलाल की पहचान इस प्रकार है –
उम्र लगभग 65 वर्ष
पहनावा: सफेद धोती-कुर्ता
कद-काठी: सामान्य
रंग: सांवला
परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को गुमशुदा व्यक्ति के संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो नजदीकी पुलिस थाना या चित्तौड़गढ़ कोतवाली से संपर्क करें।
Author: Ilyas
पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता








