श्री सांवलिया जी में तीन दिवसीय जलझूलनी एकादशी मेला 2 से 4 सितंबर तक

SHARE:

चित्तौड़गढ़ 28 अगस्त। श्री सांवलिया जी मंदिर में आगामी 2, 3 और 4 सितंबर को तीन दिवसीय जलझूलनी एकादशी मेला बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित होगा। जिसकी तैयारी को लेकर सांवरियाजी में पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया।

श्री सांवरियाजी में आयोजित होने वाले जलझूलनी एकादशी मेले के बारे में जानकारी देते हुए मंदिर मंडल की मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रभा गौतम ने बताया कि मेले का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा और आतिशबाजी के साथ होगा। इसी दौरान शाम को रेफरल रंगमंच पर विशाल कवि सम्मेलन संध्या तथा मीरा और गोवर्धन मंच पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा।

सांवरियाजी। 3 दिवसीय मेले के बारे में मिडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए कार्यपालक अधिकारी व अन्य।

3 सितंबर को जलझूलनी एकादशी पर ठाकुर जी 500 किलो रजत रथ पर नगर भ्रमण के लिए पधारेंगे। इस दिन ठाकुर जी का सांवलिया सरोवर में स्नान भी कराया जाएगा। शाम को विभिन्न रंगमंचों पर सांस्कृतिक संध्याएं होंगी। 4 सितंबर को दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड स्कूटी वितरित की जाएगी।

पूरे मेले की व्यवस्थाओं पर लगभग 3 से 4 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। तीन दिवसीय इस मेले में प्रतिदिन 8 से 10 लाख श्रद्धालुओं की आमद रहने की संभावना है।

यह खबरें भी पढ़ें…

 

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें