लोक देवता बाबा रामदेव जन्मोत्सव भादवी बीज पर हर्षोल्लास से मनाया

SHARE:

चित्तौड़गढ़, 25 अगस्त। प्रतापनगर स्थित बाबा रामदेव मंदिर परिसर में भादवी बीज के शुभ अवसर पर लोक देवता बाबा रामदेव जन्मोत्सव हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को विद्युत सजावट से सजाया गया।

 

प्रवक्ता कृष्णा जोनवाल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे हवन से हुई, जिसमें घीसालाल बैरवा ने हवन पूजन संपन्न किया। इसके पश्चात भगवान लाल जोनवाल व सूरजमल जोनवाल द्वारा महाआरती की गई। महाआरती के बाद बैंड व डीजे की धुनों के साथ विशाल जुलूस निकाला गया, जो बाबा रामदेव मंदिर से प्रारंभ होकर फव्वारा चौक, रेगर मोहल्ला, मीना मोहल्ला, सेन मोहल्ला होते हुए पुनः मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुआ।

बरसात व सुहाने मौसम के बीच महिलाओं व पुरुषों ने लोकगीतों पर नृत्य करते हुए उत्सव का आनंद लिया। जुलूस में लक्ष्मण बडोदिया, पुखराज जोनवाल, देवीलाल बैरवा, राजकुमार बिलवाल, सोनू बिलवाल, मोहन बैरवा, अर्जुन बैरवा, पंकज, अनिल जोनवाल, नीरज, चेतन डांगी, अर्जुन डांगी, चमन, भावेश, तुषार, सोनू बदगोती, दिलीप, निखिल, महेंद्र बैरवा, महेश बैरवा, रवि सेन सहित बैरवा समाज के अनेक युवा व गणमान्यजन मौजूद रहे।

 

महिलाओं में राजकुमारी बैरवा, शारदा बैरवा, आशा बैरवा, कोमल बैरवा, लीला बैरवा, ज्योति बैरवा, सीता बैरवा, लादी बैरवा, अन्नू बैरवा, बुलबुल आदि ने जयकारों के साथ बाबा रामदेव की आराधना की। जुलूस के पश्चात बाबा की ध्वजा चढ़ाई गई तथा प्रसाद वितरण किया गया।

 

यह खबरें भी पढ़ें…

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें