PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति गंभीर घायल - Chittorgarh News

सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति गंभीर घायल

SHARE:

चित्तौडगढ़। निंबाहेड़ा रोड पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया।

यह घटना उस समय हुई जब दंपति सड़क पार कर रहे थे। शहर के संगम मार्ग निवासी अमित सरुपरिया (46) और उनकी पत्नी मोनिका सरुपरिया (45) बाइक से मधुबन में अपने किसी रिश्तेदार के घर जा रहे थे। जब वे निंबाहेड़ा रोड स्थित सीताफल एक्सीलेंस सेंटर से रोड पार कर रहे थे, तभी अचानक एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों पति-पत्नी बाइक से गिरकर सड़क पर जा गिरे और बुरी तरह घायल हो गए। बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद कार चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया।

आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद कर घायल दंपति को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान कुछ ही घंटों में मोनिका सरुपरिया की हालत बिगड़ गई। चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत उदयपुर रेफर कर दिया, लेकिन उदयपुर ले जाते समय रास्ते में ही मोनिका ने दम तोड़ दिया। वही, हादसे में घायल अमित सरुपरिया का उपचार के लिये उदयपुर रेफर कर दिया गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार और चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। सड़क हादसे के बाद सोशल मीडिया घायलों की पहचान और परिजनों तक सूचना पहुंचाने में कारगर साबित हुई।

यह खबरें भी पढ़ें…

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *