उमावि बिलिया में हिंदुस्तान जिंक ने किया 1360 पौधों का वितरण 

SHARE:

चित्तौडगढ़। हरियालो राजस्थान की श्रृंखला में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत राउमावि बिलिया में हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड द्वारा 1360 पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीएसआर हेड सुंदर राज नायडू, योगेश वर्मा, एम. गोरी, कैलाश प्रजापत, पूरन जाट मौजूद रहे। प्रधानाचार्य सुमिता चाहर ने सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में बीर सिंह, नेहा अग्रवाल, बबीता सुखवाल, तेजाराम सैनी, मेहरुन्निसा तंवर, लीला शर्मा, संगीता शर्मा, नरेंद्र सिंह चैहान, रामलाल शर्मा, विनोद कुल्हारी भी उपस्थित रहे। अध्यापक अनिल कुमार बारेसा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

यह खबरें भी पढ़ें…

 

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें