प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन 

SHARE:

चित्तौडगढ़। कृषि विज्ञान केन्द्र में आॅनलाईन प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को मुख्यमंत्री का बांसवाड़ा कार्यक्रम लाइव दिखाया गया। कार्यक्रम में जिले से 176 कृषक एवं कृषक महिलाओं को प्रधानमंत्री द्वारा लाइव टेलीकास्ट दिखाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक चंद्रभान सिंह आक्या द्वारा फलदार पौधा रोपण किया गया। मुख्य अतिथि विधायक आक्या ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का महत्व एवं जैविक खेती पर जोर दिया तथा किसान खेती में आधुनिक तकनीकी अपनाकर नवाचार के साथ अपनी आमदनी को बढ़ावंे। साथ ही कृषको एवं युवाओ को प्राकृतिक खेती के विभिन्न पहलुओ पर प्रकाश डाला। केन्द्र की कार्यक्रम सहायक दीपा इन्दौरिया ने किसानो को कृषि विज्ञान केन्द्र की गतिविधियो के साथ साथ जैविक खेती अपनाने पर जोर देते हुए आव्हान किया कि इससे जल-जमीन और पर्यावरण की सुरक्षा होगी तथा उत्पादों की योग्य कीमत मिलने पर किसान समृद्ध होंगे, साथ ही जमीन की उत्पादकता बढ़ जाएगी और पानी की बचत भी होगी। कार्यक्रम में अति कलक्टर रामचन्द्र खटीक, प्रभा गौतम, उपखण्ड अधिकारी बिनू देवल, भाजपा जिला/यक्ष रतन लाल गाडरी, लक्ष्मण सिंह खोर, सुशील शर्मा, संयुक्त निदेशक, सूचना प्रोद्योगिकी एवं संचार विभाग इन्द्र प्रकाश झा, नाना लाल चावला,, संयुक्त निदेशक कृषि विभाग दिनेश जागा, उप निदेशक डाॅ. शंकर लाल जाट, महेन्द्र डूडी, मुकेश आमेटा एवं केन्द्र के संजय कुमार धाकड, शंकर लाल सेन, घीसू लाल मीणा, बनवारी लाल, राजू लाल गुर्जर आदि कर्मचारी उपस्थित थे।

यह खबरें भी पढ़ें…

 

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Comment

और पढ़ें