गुरू पूर्णिमा पर शहरवासियों ने किया गुरूवंदन

SHARE:

On Guru Purnima, the citizens of the city paid homage to the Guru
चित्तौडगढ़। गुरु पूर्णिमा का पर्व जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने इस अवसर पर अपने अपने गुरु के दर्शन कर पूजा अर्चना की। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सभी प्रमुख मंदिरों के संत महंतों के पास श्रद्धालुओं का पहुंचना सुबह से ही प्रारंभ हो गया, जिससे मंदिरों में उत्साह का माहौल देखा गया। हजारेश्वर महादेव मंदिर महंत चंद्र भारती महाराज के सानिध्य में मंदिर परिसर में गुरु पूर्णिमा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चंद्र भारती महाराज के दर्जनों शिष्यों ने उनके दर्शन कर पूजा-अर्चना कर चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही खरडेश्वर महादेव, नीलकंठ महादेव के जगन्नाथ पुरी, रामद्वारा में संत दिग्विजयराम, रमताराम, दुर्ग स्थित कालिका माता मंदिर में महंत रामनायरायण पुरी सहित सभी प्रमुख मंदिरों और संत महंतों के आश्रम में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा।

श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धानुसार गुरु को भेंट देकर सम्मान किया, वही गुरुजनों द्वारा भी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद स्वरुप प्रसाद दिया गया। विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने गुरूवार को गुरू पुर्णिमा के अवसर पर विभिन्न मंदिरो व मठो में जाकर गुरूजनो को नमन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। विधायक आक्या ने हजारेश्वर महादेव मंदिर में महंत चंद्रभारती महाराज के चरणो में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसी क्रम में दुर्ग स्थित कालिका माता मंदिर में महंत रामनारायण पुरी महाराज, नीलकंठ महादेव मंदिर में महंत जगन्नाथ पुरी महाराज, रामद्वारा में रमताराम महाराज, दिग्विजयराम महाराज, उपासरा में विनोद यति महाराज, संगेसरा मठ में रामचंद्र गिरी महाराज तथा बड़ीसादड़ी के श्री गोपाल आश्रम में महंत सुदर्शनाचार्य महाराज के चरणो में साक्षात दण्डवत कर व क्षेत्र मंे खुशहाली की कामना करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इससे पूर्व विधायक आक्या ने बुधवार को बांसवाड़ा में उत्तम स्वामी महाराज के चरणो मंे वंदन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। विधायक आक्या ने विधानसभा क्षैत्र के विभिन्न मंदिरो व मठो में गुरूजनो का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर भरत जागेटिया, भंवर सिंह, अनिल ईनाणी, शैलेन्द्र झंवर, ओमप्रकाश शर्मा, रवि विराणी, चुंन्नीलाल माली, सत्यनारायण वैष्णव, फतहलाल भड़कत्या, मुन्ना गुर्जर, विनित तिवारी, गोपाल शर्मा, मोनू सलुजा, दीपक वर्मा, राजन माली, शिवशंकर मेनारिया, राहुल गांचा, पंकज सेन, विक्रम गवारिया आदि उपस्थित थे।

श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय में उत्साह से मनाया गुरू पूर्णिमा पर्व

श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय कल्याण लोक जावदा में गुरूवार को गुरूपूर्णिमा के शुभ अवसर पर महर्षि व्यासजी तथा ठाकुर श्री कल्लाजी राठौड़ का पूजन एवं विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया। रजिस्ट्रार प्रोफेसर मधुसूदन शर्मा वैदिक विश्वविद्यालय के शास्त्री तृतीय वर्ष के छात्रों मनोज एवं चंदन द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार पूर्वक महर्षि व्यास के चित्र पर एवं श्री कल्लाजी का पूजन एवं मंगलाशासन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैलाशचन्द्र मून्दड़ा द्वारा की गई। संचालन संस्कृत विभाग के रचना शर्मा द्वारा किया गया। डॉ. स्मिता शर्मा ने गुरू पूजन के महत्व पर प्रकाश डाला और जीवन में इसके द्वारा सफलता की बात की। कार्यक्रम में सभी विभाग के सदस्य एवं कर्मचारीगण तथा छात्र उपस्थित रहे।

संसार में जो पूर्णता प्रदान करें वही गुरु-संत दिग्विजय राम

गुरू पूर्णिमा के अवसर पर संत दिग्विजय राम ने भक्तमाल ग्रंथ का मंगलाचरण करते हुए कहा कि किसी भी ग्रंथ को शुरू करने से पूर्व मंगलाचरण किया जाता है, इसी प्रकार जीवन में कोई भी कार्य करने से पूर्व भी मंगलाचरण होता है। उन्होंने गुरु पूर्णिमा का महत्त्व बताते हुए कहा कि संसार में जो पूर्णता प्रदान करें वही गुरु है। साधक के जीवन में आए अंधकार को गुरु ही मिटा सकते हैं। गुरु पूर्ण है तथा अपने शिष्य को पूर्णता की ओर अग्रसर करते है। रामचरित्र मानस में भी श्री राम के जीवन में भी गुरु कृपा को दर्शाया गया है। सतगुरु जीवन में व्यक्ति को भक्ति मुक्ति प्रदान करते हैं, यह संसार माया के पीछे भागता है और माया संतों के पीछे भागती है, संतो को कुछ भी प्राप्त करने के लिए किसी प्रकार का विचार भी नहीं करना पड़ता है। सब कुछ स्वतः ही प्राप्त हो कर सभी कार्य पूर्ण हो जाते है। भक्त की कथा सुनने के लिए स्वयं भगवान आते है। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सैकड़ो की संख्या में भक्तों ने उपस्थित होकर गुरु रमता राम एवं गुरु दिग्विजय राम की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर चित्तौड़, अहमदाबाद, इंदौर, सूरत एवं मुंबई से भी काफी भक्त लोग उपस्थित थे।

यह खबरें भी पढ़ें…

 

Piyush Mundra
Author: Piyush Mundra

Leave a Comment

और पढ़ें