PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK प्याज की बोरियों के पीछे छिपा ज़हर! चित्तौड़गढ़ में 693 किलो डोडा चूरा के साथ पिकअप जब्त, तस्कर फरार - Chittorgarh News

प्याज की बोरियों के पीछे छिपा ज़हर! चित्तौड़गढ़ में 693 किलो डोडा चूरा के साथ पिकअप जब्त, तस्कर फरार

SHARE:

चित्तौड़गढ़, 09 जुलाई 2025।
प्याज की जालियों में छिपाकर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही थी, चित्तौड़गढ़ पुलिस की सूझबूझ और सख्त निगरानी के चलते एक बड़ी खेप पकड़ में आ गई। बेगू थाना पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए 693 किलो 060 ग्राम डोडा चूरा से भरी एक पिकअप गाड़ी को जब्त किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय से प्राप्त विशेष निर्देशों के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रावतभाटा भगवत सिंह हिगड़, वृत्ताधिकारी अंजलि सिंह आरपीएस, और थानाधिकारी शिवलाल मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने काकाजी का अनोपपुरा के पास नाकाबंदी की थी।

नाकाबंदी के दौरान, सुबह 11:35 बजे, एक संदिग्ध पिकअप वाहन को आते देख चालक पुलिस को देख चमन चौराहा के पास वाहन छोड़कर फरार हो गया। जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें प्याज के 24 लाल जालीदार कट्टों की आड़ में 30 कट्टों में भरा डोडा चूरा बरामद हुआ।

पुलिस ने मौके से पिकअप जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। चालक की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक शिवराज, एएसआई प्यारेलाल, तथा कांस्टेबल कमलेश, रणवीर, अकीत, ललितसिंह, विजयसिंह व हरमेन्द्रसिंह की सराहनीय भूमिका रही।

जिला पुलिस की यह कार्रवाई एक बार फिर बताती है कि तस्करों की कोई भी चाल अब ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाएगी।

यह खबरें भी पढ़ें ..

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *