चित्तौड़गढ़। शहर के लिए गौरव की बात है कि पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, चित्तौड़गढ़ के तीन प्रतिभाशाली छात्र कुणाल जीनगर, उदयगिरी गोस्वामी और ऋषभ खटीक का चयन राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह टीम अब चंडीगढ़ में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में राजस्थान राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी।

हाल ही में विद्यालय ने रीजनल अंडर-17 वॉलीबॉल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर रजत पदक अपने नाम किया। उसी प्रदर्शन के आधार पर इन तीन होनहार खिलाड़ियों को नेशनल टीम के लिए चुना गया है।
कुणाल जीनगर के लिए यह चयन और भी खास है, क्योंकि उन्होंने लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बनाई है। वे विद्यालय के प्रवक्ता नवरतन जीनगर के पुत्र हैं और पढ़ाई में भी उतने ही उत्कृष्ट हैं – हाल ही में उन्होंने CBSE कक्षा 10वीं में 87.6% अंक हासिल किए हैं।
तीनों छात्र गांधीनगर, चित्तौड़गढ़ के निवासी हैं। वे आज वंदे भारत एक्सप्रेस से जयपुर रवाना हुए हैं, जहां वे 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे, तत्पश्चात चंडीगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे।
विद्यालय परिवार, शिक्षकों, परिजनों और समस्त चित्तौड़गढ़वासियों के लिए यह बेहद गर्व की बात है कि शहर के युवा राष्ट्रीय स्तर पर अपना और अपने राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






