PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK इंटरनेट सेवाएं निलंबित – डूंगला तहसील क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्णय - Chittorgarh News

इंटरनेट सेवाएं निलंबित – डूंगला तहसील क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्णय

SHARE:

चित्तौड़गढ़, 8 जुलाई। चित्तौड़गढ़ जिले की डूंगला तहसील क्षेत्र में सोमवार रात्रि को उत्पन्न तनावपूर्ण स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा लोक शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित किया गया है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत यह निर्णय लिया गया है। आदेशानुसार तहसील डूंगला के सम्पूर्ण क्षेत्र में लोक सुरक्षा एवं लोक आपात की स्थिति के तहत इंटरनेट सेवाएं निलंबित की गई हैं।
प्रासंगिक आदेश संभागीय आयुक्त, उदयपुर संभाग द्वारा जारी करते हुए निर्देशित किया गया है कि दिनांक 8 जुलाई 2025 (मंगलवार) को दोपहर 2:00 बजे से लेकर 9 जुलाई 2025 को दोपहर 2:00 बजे तक डूंगला तहसील क्षेत्र में समस्त इंटरनेट सेवाएं (लीज लाइन एवं ब्रॉडबैंड सेवाओं सहित, लैंडलाइन फोन के साथ प्रदत्त इंटरनेट सेवाओं को छोड़कर) निलंबित रहेंगी।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि यह आदेश संबंधित पुलिस अधिकारियों, जिले के नोडल अधिकारी तथा समस्त टेलीकॉम कंपनियों को प्रेषित कर इसकी पालना सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
यह खबरें भी पढ़ें…
chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *