चित्तौडगढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र के डगला खेड़ा क्षेत्र में मंगलवार को एक ट्रक की चपेट में आने से बाईक सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार डगला खेड़ा निवासी 27 वर्षीय कालू पुत्र बगदी राम सुथार एवं उसका साथी 26 वर्षीय प्रहलाद पुत्र देवीलाल गुर्जर दोनक बाईक से शहर की ओर आ रहा थे। प्रहलाद बाइक चला रहा था करीब दोपहर डेढ़ बजे डगला खेड़ा चैराहे के पुलिया क समीप पीछे से आ रहे एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मारते हुए चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि प्रहलाद बाइक से दूर जा गिरा, जिससे उसे कोई चोट नही आई। वहीं पीछे बैठा कालू गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मौके पर मौजूद लोगों द्वारा जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर मृतक के साथी चिकित्सालय पहुंचे। कोतवाली पुलिस से एएसआई देवीलाल सेन ने चिकित्सालय पहुंच मृतक का पोस्ट मार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। घटना के दौरान ट्रक व चालक को चंदेरिया पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह खबरें भी पढ़ें…
हत्या के मामलों में उचित कार्यवाही नहीं होने पर समर्थकों ने किया प्रदर्शन
चित्तौड़गढ़: निर्माणाधीन मंदिर में तोड़फोड़ के बाद तनाव, 5 घंटे तक हाईवे जाम
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






