Meeting held on drinking water schemes in Nimbahera – but will anything change on the ground?

चित्तौड़गढ़, 4 जुलाई। पेयजल संकट से जूझ रहे निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र को लेकर एक बार फिर बड़ी बैठकें, ज्ञापन और आश्वासन सुनने को मिले। विधायक श्रीचंद कृपलानी ने पीएचईडी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी से मुलाकात कर निम्बाहेड़ा व छोटीसादड़ी के 70 गांवों को जाखम व चंबल परियोजना से जोड़ने की मांग रखी। मंत्री ने योजनाएं बनाने और कार्यों में तेजी लाने की बात कही।
लेकिन असल सवाल यह है कि क्या ऐसी बैठकों और घोषणाओं से धरातल पर कोई बदलाव आता है?
राजस्थान में बीजेपी सरकार को सत्ता में आए डेढ़ वर्ष से अधिक हो गया है, लेकिन पेयजल जैसी बुनियादी जरूरतों को लेकर आज भी चित्तौड़गढ़ जिले के ग्रामीण इलाकों की स्थिति बदतर बनी हुई है।
न तो योजनाएं समय पर पूरी होती हैं और न ही जिनका कार्यादेश जारी होता है, वो भी भ्रष्टाचार और लापरवाही की भेंट चढ़ जाते हैं।
कागजों में योजनाएं, धरातल पर सूखा
विधायक कृपलानी द्वारा जिन योजनाओं का जिक्र किया गया – चाहे अमृत 2.0 हो या सोलर बेस्ड योजनाएं – वे सब कागज़ों और बैठकों में सुनने में तो अच्छी लगती हैं, लेकिन कई गांवों के ग्रामीण आज भी पीने के पानी के लिए दूर से लाने को मजबूर हैं।
पिछली कांग्रेस सरकार भी इसी तरह वादे करती रही, और अब बीजेपी सरकार भी उन्हीं अधूरी योजनाओं को नए नाम देकर “दिखावे का विकास” कर रही है। जनता हर बार इन राजनीतिक खेलों की कीमत चुकाती है – प्यास, लाचारी और भरोसा टूटने के रूप में।
क्या चित्तौड़गढ़ को मिलेगा कभी न्याय?
आधुनिक युग में जहां चंद्रयान-3 जैसे मिशन पूरे हो रहे हैं, वहीं चित्तौड़गढ़ जिले के कई गांव अब भी पीने के पानी जैसी बुनियादी ज़रूरत से वंचित हैं। यह केवल प्रशासनिक विफलता नहीं बल्कि राजनीतिक इच्छाशक्ति के अभाव का उदाहरण है।
जब चुनाव पास आते हैं तो नेता जागते हैं, योजनाओं का ढोल पीटते हैं, और आश्वासन पर आश्वासन देते हैं। लेकिन सत्ता में आते ही सब भूल जाते हैं। क्या जनता को अब सिर्फ वादे और बैठकों से ही संतोष करना होगा?
70 गांवों के नाम पर योजनाएं बनेंगी, लेकिन क्या समय पर पूरी होंगी?
क्या जनता फिर से वही पुराने वादे सुनकर चुनावी झांसे में आएगी?
यह खबरें भी पढ़ें…
डबोक एयरपोर्ट पर हुआ कांग्रेस नेताओं का स्वागत — लेकिन क्या चित्तौड़गढ़ के युवाओं को कुछ मिला?
*स्वतंत्रता दिवस समारोह 2025 की तैयारियों को लेकर 8 जुलाई को समीक्षा बैठक – Chittorgarh News* https://chittorgarhnews.in/archives/14052
प्रमुख बॉडीबिल्डर एवं वॉरियर जिम संचालक ने की आत्महत्या, शहर में शोक की लहर
https://www.facebook.com/share/p/16mtgGokrB/
*इंद्रदेव का रौद्र रूप, झरने बहे, तालाब लबालब, पुलिया बनी दरिया, प्रशासन की खुली पोल – Chittorgarh News*
इंद्रदेव का रौद्र रूप, झरने बहे, तालाब लबालब, पुलिया बनी दरिया, प्रशासन की खुली पोल
अंत्योदय शिविरों में पात्र वंचितों को योजनाओं का लाभ दिलाना प्राथमिकता – सीईओ पाठक
चित्तौड़गढ़ के बस्सी क्षेत्र को बड़ी सौगात — अटल प्रगति पथ निर्माण के लिए 4.5 करोड़ की स्वीकृति
तेलंगाना फार्मा फैक्ट्री ब्लास्ट: मृतकों की संख्या 34 पहुंची, मलबे से अब तक 31 शव निकाले गए
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






