इनर व्हील क्लब का तीन सेवा प्रकल्प सम्पन्न

SHARE:

महिलाओं के स्वास्थ्य, सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए उल्लेखनीय पहल

चित्तौड़गढ़। इनर व्हील क्लब चित्तौड़गढ़ (डिस्ट्रिक्ट 305) ने अध्यक्ष रितु भोजवानी के नेतृत्व में एक ही दिन में तीन सराहनीय सेवा प्रकल्पों का सफल आयोजन कर समाजसेवा की अनुकरणीय मिसाल प्रस्तुत की। ये सभी प्रकल्प महिलाओं के स्वास्थ्य, आत्मबल और गरिमा को समर्पित थे।

क्लब की सचिव रितु पोखरना ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले प्रकल्प के अंतर्गत एक जरूरतमंद बालिका की शादी में सहयोग स्वरूप क्लब की वरिष्ठ सदस्याओं डॉ. सुशीला लढा, रितु भोजवानी, रितु पोखरना, आशा जैन, ललिता जागेटिया रेखा इनानी, रंजना चीपड़ द्वारा विवाह के लिए आवश्यक सामग्री भेंट की गई। इसमें शादी का जोड़ा (लहंगा), स्वर्ण नथ, चांदी की पायल व बिछिया, डिनर सेट, सात साड़ियां, बिस्तर, कम्फर्टर, कंबल, दीवार घड़ी, जेंट्स ड्रेस, नकद राशि, पर्स, शॉल्स एवं अन्य उपहार शामिल थे।

दूसरे प्रकल्प के रूप में मासिक धर्म, स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्लब ने अपनी सदस्याओं की सहायिकाओं को सेनेटरी नैपकिन वितरित किए। यह पहल महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और स्वच्छता बनाए रखने की दिशा में किया गया एक संवेदनशील कदम था।

तीसरे प्रकल्प के अंतर्गत, क्लब ने कैंसर से पीड़ित महिलाओं के लिए बाल दान किए, जिससे कीमोथेरेपी से गुजर रही महिलाओं को आत्मविश्वास और मानसिक संबल मिल सके। ये बाल चित्तौड़गढ़ के प्रसिद्ध और लोकप्रिय ‘सीताज़ ब्यूटी पार्लर’ से प्राप्त किए गए थे।

इस अवसर पर क्लब की सक्रिय सदस्याएं संगीता पलोड़, अंजली भारद्वाज, सुनीता सिसोदिया एवं स्वीटी दुआ भी उपस्थित रहीं।

यह खबरें भी पढ़ें..

चित्तौड़गढ़ में बारिश से घटी गर्मी, लेकिन बढ़ी उमस से आमजन बेहाल

सांवलियाजी मंदिर में अब तक 12.5 करोड़ रुपये की गिनती पूरी, तीसरे राउंड की तैयारी शुक्रवार से

 

सांवलियाजी के दरबार में चढ़ा भक्तों का आस्था भरा नजराना!
???? अब तक 12.5 करोड़ की गिनती हो चुकी, अगला राउंड शुक्रवार को।
???? मंडफिया, चित्तौड़गढ़
???? पूरी खबर पढ़ें:
???? www.chittorgarhnews.in (https://chittorgarhnews.in/archives/13893)

 

स्विफ्ट कार से 195 किलो डोडाचूरा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार – पुलिस पर की थी फायरिंग

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Comment

और पढ़ें