PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK चामटी खेड़ा में चोरो ने सूने घर को बनाया निशाना - Chittorgarh News

चामटी खेड़ा में चोरो ने सूने घर को बनाया निशाना

SHARE:

Thieves target empty house in Chamti Kheda
चित्तौड़गढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र के चामटी खेड़ा इलाके में रविवार रात एक सूने मकान में चोरों ने नगदी एवं जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। यह घटना तब सामने आई जब मकान मालिक, जो कुछ दिनों के लिए शहर से बाहर गए हुए थे मंगलवार को सुबह लौटे। चामटी खेड़ा किराये से रह रहे मोहिन पुत्र शब्बीर मोहम्मद के मकान में यह चोरी हुई। मोहिन ने बताया कि पिछले हफ्ते चित्तौड़गढ़ में ही अपने परिजन के यहां निजी कार्य से पूरा परिवार गया हुआ था, पीछे से चार दिन से घर पर कोई नहीं था। लेकिन शुक्रवार को एक बार परिवारजन ने घर जाकर जरूरी सामान लिए थे। मंगलवार को सुबह जब पूरे परिवार के साथ घर लौटे तो घर के मुख्य द्वार के ताले टूटे हुए मिले। घर के सारे कमरों में सामान बिखरा हुआ मिला। घर में रखे  70 हजार रुपए नकद, एक तोला सोना, गैस के तीन सिलेंडर, एलईडी सहित बैंक की पासबुक, चेकबुक भी चोर ले गए। चोरो ने तस्सली से चोरी की वारदात को अंजाम दिया।। कोतवाली पुलिस में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

यह खबरें भी पढ़ें…

नाबालिग के साथ में दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी सहित दो गिरफ़्तार 

*अजयराज हत्याकांड के 3 आरोपी जैसलमेर से डिटेन,भागने का किया था प्रयास – Chittorgarh News*

अजयराज हत्याकांड के 3 आरोपी जैसलमेर से डिटेन,भागने का किया था प्रयास

चंदेरिया लेड-जिंक स्मेल्टर में विश्व पर्यावरण दिवस पर सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

*बाल कल्याण समिति के पालनागृह में पहली बार गूंजी किलकारी – Chittorgarh News*

बाल कल्याण समिति के पालनागृह में पहली बार गूंजी किलकारी

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *