PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK राज्यपाल करेंगे अर्बन बैंक रजत जयंती महोत्सव व प्रधान कार्यालय का शिलान्यास - Chittorgarh News

राज्यपाल करेंगे अर्बन बैंक रजत जयंती महोत्सव व प्रधान कार्यालय का शिलान्यास

SHARE:

अर्बन बैंक रजत जयंती वर्ष उद्घाटन एवं प्रधान कार्यालय शिलान्यास कार्यक्रम

माननीय राज्यपाल हरी भाऊ बागड़े के स्वागत के भव्य तैयारियां
चित्तौड़गढ़। राजस्थान के महामहिम राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के  चित्तौड़गढ़ अर्बन कोऑपरेटिव बैंक द्वारा आगामी 7 जून को आयोजित रजत जयंती वर्ष उद्घाटन एवं प्रधान कार्यालय भवन शिलान्यास कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आएंगे। अर्बन बैंक परिवार द्वारा उनके स्वागत की भव्य तैयारिया की जा रही हैं।
बैंक अध्यक्ष डॉ. आई एम सेठिया के अनुसार मुख्य अतिथि राज्यपाल राजस्थान, भारतीय रिजर्व बैंक के निदेशक वरिष्ठ सहकारी चिंतक सतीश मराठे, सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक,राजस्व मंत्री हेमंत मीना,सांसद सी पी जोशी, प्रमुख सचिव व रजिस्ट्रार सहकारिता विभाग मंजू राजपाल, के साथ ही सहकार भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री जीवन भाई गोले,विधायक श्रीचंद कृपलानी,चंद्रभान सिंह आक्या,अर्जुन जिनगर,सुरेश धाकड़,सहित जिला कलेक्टर आलोक रंजन जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी का गरिमामय आतिथ्य प्राप्त होगा।कार्यक्रम की सफलता के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है व शहर के गणमान्य नागरिकों को भी आमंत्रण प्रेषित किए जा रहे हे।
महामहिम राज्यपाल कार्यक्रम में रजत जयंती वर्ष के उद्घाटन भूमि शीला पूजन के साथ ही बैंक की नवीन योजनाओ का भी शुभारंभ करेंगे। सहकारिता क्षेत्र के गौरव राज्यपाल बागड़े का बैंक द्वारा अभिनंदन भी किया जाएगा।
बैंक अध्यक्ष डा आई एम सेठिया के अनुसार बैंक की 25 वी वार्षिक आमसभा भी दोपहर ठीक 2 बजे इंदिरा प्रिय दर्शिनी सभागार में ही आहूत की गई हे जिसमे केवल बैंक के सदस्य ही भाग ले सकेंगे।आमसभा के तुरंत बाद महामहिम राज्यपाल व अन्य अतिथि महानुभावों के सानिध्य में रजत जयंती उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न होगा।

*महेश नवमी महोत्सव में पुरुष लीग क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन्न – Chittorgarh News*

महेश नवमी महोत्सव में पुरुष लीग क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन्न

 

https://chittorgarhnews.in/archives/13592

*15 दिवसीय बौद्धिक दिव्यांग अभिरुचि शिविर सम्पन्न – Chittorgarh News*

15 दिवसीय बौद्धिक दिव्यांग अभिरुचि शिविर सम्पन्न

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *