Organizing a Tiranga Yatra for the soldiers of the country
चित्तौड़गढ़। एनएसयूआई द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चैधरी व प्रदेश नेतृत्व एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ के निर्देशानुसार संजय राव के नेतृत्व में देश के जवानों के लिए एक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। पहलगाम पर हुए आतंकी हमले में जवाबी कार्यवाही कर रही हमारी देश की सेना का हौसला अफजाई के लिए एनएसयूआई ने तिरंगा रैली निकाली। रैली में संजय सेन, मनीष सुथार, अनीष अठवाल, राजा शेख, गौरव खटीक, बालकिशन, विशाल शर्मा, राधेश्याम जाट, सुशील व्यास, सुरेंद्र सिंह, कैलाश डांगी, सुरेश मीणा, देवेंद्र, रोहितजाट, कैलाश शर्मा, सुरेश धाकड़, सागर खटीक, हेमंत जोशी आदि सभी कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
Post Views: 12,230








