PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK ऑपरेशन अभ्यास आयोजित होगा आमजन के लिये होगा 15 मिनिट का ब्लैकआउट - Chittorgarh News

ऑपरेशन अभ्यास आयोजित होगा आमजन के लिये होगा 15 मिनिट का ब्लैकआउट

SHARE:

जिले में बुधवार को आयोजित होगा नागरिक सुरक्षा अभ्यास,

जिला कलक्टर ने की आमजन से अपील –

चित्तौड़गढ़। गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशानुसार नागरिक सुरक्षा तैयारियों को मजबूत करने के संबंध में नागरिक सुरक्षा नियम 1968 की धारा 19 के प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 7 मई को जिले में नागरिक सुरक्षा अभ्यास/पूर्व अभ्यास आयोजन किया जायेगा।

जिला कलक्टर आलोक रंजन ने वीसी के माध्यम से बात करते हुए जिले के समस्त उपखण्ड अधिकारियो एवं आमजन से अपील की कि वे स्वयं जागरूक रहकर ब्लैक आउट के समय में सभी प्रकार की लाईट्स बंद रखे और इस राष्ट्रीय स्थिति में अपना सहयोग दे व उन्होंने कहा कि ब्लैकआउट की एक्सरसाईज के समय देश की सुरक्षा अखंडता व खुद की सुरक्षा को देखते हुये इसमें सहयोग देवें।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने कहा कि ब्लैकआउट का समय व स्थान की जानकारी बाद में दी जायेगी। उन्होंने बताया कि सभी ब्लैकआउट पूरे जिले में सभी प्रकार की लाईट बंद रहेगी और माक ड्रिल केवल एक जगह की जायेगी।

उन्होंने ने बताया कि ये वीसी में बताया गया है कि अभी केवल प्रारभिंक तैयारीयां व अभ्यास है अभी आगे भी ऐसे मोक ड्रिल का आयोजन होना संभावित है जिसमे आगे और भी फाईनलाईज कर अवगत कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में सभी को मिलकर अपने देश के प्रति कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिये और किसी भी प्रकार से इसमे पैनिक लेने की आवश्यकता नही है उन्होंने कहा कि यदि ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है तो इसकी तैयारियों को परख कर उन कमियों को दूर किया जायेगा उन्होंने कहा कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से अवगत करा सकते है।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर , प्रभा गौतम अतिरिक्त जिला कलक्टर विनोद मल्होत्रा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, उपखण्ड अधिकारी बीनू देवल सहित सभी संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

इस वेबसाइट पर और भी खबरें पढ़ें 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *