PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK जिले में सफाई अभियान की शुरुआत गुरुवार से - Chittorgarh News

जिले में सफाई अभियान की शुरुआत गुरुवार से

SHARE:

Cleanliness drive starts in the district from Thursday
चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने निर्देशानुसार अतिरिक्त कलक्टर विनोद मल्होत्रा ने सोमवार को समिति कक्ष में नगर परिषद एवं नगर पालिकाओं के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर आगामी कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिशा-निर्देश जारी किए गए। अतिरिक्त कलक्टर मल्होत्रा ने कहा कि जिले के समस्त नगर परिषद एवं नगर पालिका क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान का शुभारंभ आगामी गुरुवार से किया जाएगा। यह अभियान जन स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए प्रारंभ किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, बाजार क्षेत्रों, नालियों, सड़कों, अस्पतालों, बस स्टैंड, स्कूल परिसरों तथा वार्ड स्तर तक साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। अभियान में कचरा संग्रहण, नालियों की सफाई, कीटनाशक छिड़काव, एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन जैसी गतिविधियों को प्राथमिकता दी जाएगी। गर्मी के मौसम को देखते हुए जल एवं विद्युत आपूर्ति की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। मल्होत्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी नागरिक को मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहने दिया जाए। अन्नपूर्णा रसोई योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने जरूरतमंदों तक गुणवत्तापूर्ण भोजन समय पर उपलब्ध कराने पर जोर दिया। साथ ही मुख्यमंत्री आवास योजना, शहरी आजीविका मिशन, पीएम स्वनिधि योजना, शहरी रोजगार गारंटी कार्यक्रम के तहत विभिन्न निर्माण एवं कल्याणकारी गतिविधियों को तेज गति से एवं प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। बैठक में युआईटी सचिव कैलाश गुर्जर, निम्बाहेड़ा, बड़ीसादड़ी, बेगूं, रावतभाटा, आकोला एवं कपासन के अधिशाषी अधिकारी, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता तथा संस्थापन अधिकारी किशन माली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *