After the rain in Chittorgarh, the common people got relief from the heat

चित्तौड़गढ़। मौसम विभाग की चेतवानी का असर चित्तौड़गढ़ में भी देखने को मिला जहा सोमवार सवेरे से आसमान में काले बादल छाए रहने के साथ ही कुछ देर के लिए तेज बौछारो के साथ बारिश से शहर की सड़के जलमग्न हो गई। पिछले एक माह से गर्मी के पारे में लगातार बढ़ोतरी होने से जन जीवन खासा प्रभावित हो रहा था।
प्रचंड और झूलसाने वाली गर्मी से बचने के लिए लोग जतन कर रहे थे। ऐसे में मौसम में आये बदलाव के बीच सवेरे से मौसम सुहावना होने के साथ शुरू हुई बूंदा बांदी के बाद तेज बौछारो से गर्मी से राहत मिली। मेघ गर्जन के साथ शुरू हुई बारिश से माहौल खुशनुमा हो गया। दूसरी ओर शहर की सड़को पर पानी जमा हो गया। लोगो की आवाजाही भी कुछ देर के लिए थम सी गई। शहर के प्रतापनगर व रेल्वे स्टेशन क्षेत्र में नाले गंदगी से अटे पड़े होने से पानी की उचित निकासी के अभाव में नालों का पानी सड़कों पर जमा हो गया, जिससे वाहन धारियों को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कमोबेश इसी तरह के हालात मुख्य मंडी में होने से सब्जी मंडी विक्रेताओं को समस्याओं का सामना करना पड़ा, वही शहर के अन्य क्षेत्रों में भी कई जगह ऐसे हालात देखने को मिले। दोपहर बाद फिर से तेज धूप से गर्मी का अहसास करा दिया, लेकिन शाम होते होते फिर से मौसम में बदलाव के चलते आसमान में घने काले बादल छाये रहने के साथ ही मेघो की गर्जन के बीच बूंदा बांदी शुरू हो गई।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






