PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK आईपीएल टी 20 क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते तीन गिरफ़्तार - Chittorgarh News

आईपीएल टी 20 क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते तीन गिरफ़्तार

SHARE:

Three arrested for betting on IPL T20 cricket match

चित्तौड़गढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय व कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने जुआं सट्टा के खिलाफ कार्यवाही करते हुए आईपीएल टी 20 क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शहर के देहली गेट स्थित एक निजी मकान में आईपीएल टी 20 क्रिकेट मैच पर ऑनलाईन सट्टा लगाया जा रहा था। आरोपियों के कब्जे से दो आईफोन सहित सात मोबाइल फोन, एक लेपटॉप, एक टेबलेट व 49500 नगद रुपये जब्त किये हैं। उनके पास मिले उपकरणों व दस्तावेजो से 21 लाख से अधिक रुपये का हिसाब मिला है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय के एएसआई प्रवीण सिंह को सूचना मिली कि शहर के छीपा मोहल्ला देहली गेट स्थित इमरान काजी पुत्र मोहम्मद सलीम के मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में तीन लोग मिलकर आईपीएल टी 20 क्रिकेट मैच में राजस्थान रॉयल और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगा रहे हैं। जिस पर एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी विनय चौधरी के निर्देशन एवं थानाधिकारी कोतवाली भवानी सिंह के सुपरविजन में एएसआई प्रवीण सिंह, देवीलाल सेन, कानि. राजमल व मनोहर सिंह छीपा मोहल्ला पहुंचे, जहां इमरान काजी के मकान में पहली मंजिल पर बने कमरे में इमरान काजी के साथ एमपी के मंदसौर जिले के भावगढ़ थानांतर्गत निम्बोद हाल बड़ा बाजार उदयपुर निवासी विपिन जैन पुत्र अमरसिंह जैन व नॉर्थ आयड़ उदयपुर निवासी दीपेश पुत्र दिलीप कोठारी जैन मिले। जिनके पास मिले लैपटॉप व खाली पेज पर आईपीएल क्रिकेट मैच के सट्टे का हिसाब लिखना पाया गया एवं मोबाइल चालू हालत में मिले। मोबाइल एवं लैपटॉप पर आईपीएल टी 20 क्रिकेट मैच में चल रहे राजस्थान रॉयल एवं कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हो रहे क्रिकेट मैच के स्कोर को मोबाइल फोन पर क्रिकेट एक्सचेंज नामक एप्लीकेशन पर चलाना पाया गया।

लोगों से ऑनलाइन जुड़कर आईपीएल पर सट्टा खिला स्वयं के मोबाइल पर ग्राहकों के फोन आने पर उक्त हिसाब को सादे कागज पर लिखते पाए गए। आरोपी इमरान काजी, विपिन जैन पर दीपेश कोठारी द्वारा आईपीएल पर सट्टा खिलाए जाने पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो आईफोन मोबाइल सहित 7 मोबाइल फोन, एक कीपैड मोबाइल फोन, एक लेपटॉप, एक टैबलेट, एयरटेल कंपनी का वाई फाई, 49 हजार 500 रूपये नगद व करीब 21 लाख 50 हजार रुपये का लिखा हुआ हिसाब मिला।

यह खबरें भी पढ़ें…

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *