PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK संविधान बचाओं रैली के सम्बन्ध में जिला कांग्रेस की बैठक आयोजित - Chittorgarh News

संविधान बचाओं रैली के सम्बन्ध में जिला कांग्रेस की बैठक आयोजित

SHARE:

District Congress meeting held in connection with Save Constitution Rally

चित्तौड़गढ़। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 28 अप्रैल को जयपुर में आयोजित होने वाली संविधान बचाओ रैली की तैयारी बैठक जिलाध्यक्ष भैरूलाल चौधरी की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कार्यालय में रखी गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चैधरी, डूंगरपुर विधायक गणेश गोगरा ने कहां कि देश के जो हालात सामने आ रहे है, उनके बारे में घर-घर जाकर बताना पड़ेगा। सत्ता पक्ष पार्टी केवल बातें करती है, विकास के नाम पर केवल जीरो है, कांग्रेस द्वारा जो देश की उन्नति व प्रगति के लिए कार्य किया गया उन्हें हमें जन-जन तक पहुंचाना पड़ेगा। आज सत्ता पक्ष पार्टी संविधान तोड़ने की बात करती है जिसने हमें जीना व समाज में न्याय कानून व्यवस्था दी। इसी संविधान को बचाने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा सर्वप्रथम राजस्थान में 28 अप्रैल को जयपुर में महारैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें राष्ट्रीय नेता मल्लिका अर्जुन खड़के रैली को संबोधित करेंगे।ं जिले से व ब्लॉक मंडल से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रैली को सफल बनानी है। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री उदयलाल आंजना, सुरेंद्र सिंह जाडावत, संदीप पुरोहित, अवीचल व्यास, महेंद्र शर्मा ने कहा कि हमें जो लक्ष्य एआईसीसी व पीसीसी द्वारा दिया गया है इससे भी हम ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं के साथ जयपुर रामलीला मैदान में पहुंचेंगे।

बैठक में विक्रम जाट, अनिल सोनी, रोशन जाट, गोविंद गुर्जर, संपत लाल धाकड़, परमेश्वर जाट, पुरुषोत्तम झंवर, नगेंद्र सिंह राठौड़, राजीव सोनी, अभिमन्यु सिंह जाड़ावत, बागमल जाट, रविंदर सिंह राणावत, अंबालाल शर्मा, शंभूलाल सुथार, अरुण कंडारा, प्रमोद तंवर, रामेश्वर लाल सालवी, दिनेश सिसोदिया, रामगोपाल वैष्णव, राजेश सोनी, राकेश गारू, दिनेश गुर्जर, जसवंत धाकड़, आईदान चारण, शंकर सेन, ललित रेगर, सुनील चौधरी, विजय चौहान, महावीर सिंह, विजय चौधरी, राजदीप सिंह राणावत, अर्जुन रायका, रणजीत सिंह झाला, भेरूलाल धाकड़, नंदलाल रेगर, देवीलाल भील, दिनेश गुर्जर, संग्राम सिंह, संपत मेनारिया, मनोज, रवि प्रकाश सोनी, मनोहर सिंह मीणा, वी डी दशोरा, संपत लाल मेनारिया, प्रदीप, बृजमोहन सिंह राव, रवि जायसवाल, अंकुश सुराणा, गोविंद सिंह आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

यह खबरें भी पढ़ें..

*हर्षाेल्लास से मनाया सेन जी महाराज का जन्मोत्सव – Chittorgarh News*

हर्षाेल्लास से मनाया सेन जी महाराज का जन्मोत्सव

*वाहन चोरी की घटना का पर्दाफाश, चोरी की तीन मोटर साईकिले बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार। – Chittorgarh News*

वाहन चोरी की घटना का पर्दाफाश, चोरी की तीन मोटर साईकिले बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार।

*चन्देरिया लेड जिंक स्मेल्टर जिला मेटल एवं माईन्स मजदूर संघ की कार्यकारिणी घोषित – Chittorgarh News*

चन्देरिया लेड जिंक स्मेल्टर जिला मेटल एवं माईन्स मजदूर संघ की कार्यकारिणी घोषित

*जीआरपी ने 2 साल से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ़्तार – Chittorgarh News*

जीआरपी ने 2 साल से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ़्तार

*हिंदुस्तान जिंक द्वारा जंग के खिलाफ जिंक जागरूकता अभियान की शुरूआत – Chittorgarh News*

हिंदुस्तान जिंक द्वारा जंग के खिलाफ जिंक जागरूकता अभियान की शुरूआत

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *