Vehicle theft case exposed, three stolen motorcycles recovered, two accused arrested.

चित्तौड़गढ़। कोतवाली पुलिस चित्तौड़गढ़ द्वारा थाना क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए चोरी की तीन मोटर साईकिले बरामद कर बाईक के खरीददार सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि 14 अप्रैल को चित्तौड़गढ़ शहर में रेल्वे विश्रान्तिगृह के गेट के बाहर से नगरपालिका कालोनी चित्तौडगढ निवासी अशोक कुमार पुत्र केलाशचन्द कीर की मोटर साईकिल स्पलेण्डर प्लस अज्ञात बदमाशों द्वारा चोरी कर ले जाने पर चोरी का प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। शहर चित्तौड़गढ़ में इस प्रकार हुई वाहन चोरियो की घटनाओं के रोकथाम एवं खुलासे के लिये एएसपी चितौड़गढ सरिता सिह एवं वृताधिकारी चितौड़गढ विनय चोधरी के निर्देशानुसार थानाधिकारी कोतवाली चितौड़गढ़ भवानीसिह के नेतृत्व में थाने के एएसआई लक्ष्मण सिह, कानि. विरेन्द्र कुमार, प्रहलाद व राजेश कुमार द्वारा शहर चितौड़गढ़ में लगे हुऐ सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से विश्लेषण कर तकनीकी साक्ष्य एवं ह्युमन इंटेलीजेंस का उपयोग करते हुऐ मोटर साईकिल चोरी की घटना कारित करने वाले आरोपी कच्चीबस्ती गान्धीनगर चित्तौडगढ हाल मोहरमंगरी थाना कोतवाली चित्तौडगढ निवासी 25 वर्षीय सद्दाम पुत्र सद्दीक मोहम्मद पठान को गिरफतार कर जांच की गई तो उक्त प्रकरण की घटना को अन्जाम देना व चोरी गई मोटरसाईकिल नगांवली थाना मंगलवाड निवासी मुकेश खारोल पुत्र हिरालाल खारोल को बेचना बताया। जिसकी निशादेही से मुकेश उर्फ काना को मोटरसाईकिल सहित पकडा व मोटरसाईकिल बरामद कर मुकेश खारोल को गिरफ्तार किया गया। आरोपी सद्दाम ने थाना कोतवाली सर्कल से चुराई गई दो और मोटरसाईकिले बरामद कराई जिन्हें पुलिस द्वारा जब्त की गई है। पुलिस पुछताछ पर आरोपी के विरुद्ध पुर्व में मोटरसाईकिल चोरी के मामले कोतवाली चित्तौडगढ, निम्बाहेडा व नीमच में कुल तीन चोरी के प्रकरणो में चालान हुआ है। शनिवार को दोनो आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही हैं।
यह खबरें भी पढ़ें…
*जीआरपी ने 2 साल से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ़्तार – Chittorgarh News*
*चन्देरिया लेड जिंक स्मेल्टर जिला मेटल एवं माईन्स मजदूर संघ की कार्यकारिणी घोषित – Chittorgarh News*
चन्देरिया लेड जिंक स्मेल्टर जिला मेटल एवं माईन्स मजदूर संघ की कार्यकारिणी घोषित
*हिंदुस्तान जिंक द्वारा जंग के खिलाफ जिंक जागरूकता अभियान की शुरूआत – Chittorgarh News*
हिंदुस्तान जिंक द्वारा जंग के खिलाफ जिंक जागरूकता अभियान की शुरूआत
*आतंकी हमले के विरोध मे प्रदर्शन कर दिवंगतों को दी श्रृद्धाजंलि – Chittorgarh News*
आतंकी हमले के विरोध मे प्रदर्शन कर दिवंगतों को दी श्रृद्धाजंलि
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






