PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स के वार्षिक सत्यापन हेतु “पेंशन सप्ताह” 30 अप्रैल तक मनाया जाएगा - Chittorgarh News

सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स के वार्षिक सत्यापन हेतु “पेंशन सप्ताह” 30 अप्रैल तक मनाया जाएगा

SHARE:

“Pension Week” will be celebrated till 30th April for annual verification of social security pensioners
चित्तौड़गढ़। जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित पेंशनर्स के वार्षिक सत्यापन की प्रक्रिया तेजी से जारी है। राजस्थान सरकार द्वारा संचालित वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना, एकलनारी सम्मान पेंशन योजना, दिव्यांगजन सम्मान पेंशन योजना एवं कृषक सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत चित्तौड़गढ़ जिले में कुल 2,56,327 पेंशनर्स पंजीकृत हैं, जिनमें से 2,31,657 पेंशनर्स का सत्यापन कार्य पूर्ण कर लिया गया है। अभी 24,670 पेंशनर्स का सत्यापन शेष है।
जिला प्रशासन द्वारा 30 अप्रैल तक शत-प्रतिशत सत्यापन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य की पूर्ति हेतु 23 से 30 अप्रैल तक “पेंशन सप्ताह” मनाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न विभागों के सहयोग से व्यापक स्तर पर वार्षिक सत्यापन अभियान चलाया जाएगा।
जिला कलक्टर द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने स्तर पर उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए पेंशन सप्ताह के दौरान घर-घर जाकर, शिविरों के माध्यम से तथा स्थानीय संसाधनों का उपयोग करते हुए शेष पेंशनर्स का सत्यापन कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण कराएं। विशेष रूप से दिव्यांग पेंशनर्स के यूडीआईडी कार्ड बनवाने हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर आवश्यकतानुसार मेडिकल कैंप आयोजित किए जाएंगे। आशा सहयोगिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम विकास अधिकारी, पंचायत सहायक, रोजगार सहायक, पटवारी, नगर निकाय एवं नगर परिषद के कार्मिकों को इस कार्य में सक्रिय रूप से लगाया गया है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा सत्यापन से वंचित पेंशनर्स की सूचियां संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध करवाई जा रही हैं, तथा छात्रावास अधीक्षकों के माध्यम से अपने क्षेत्र में सत्यापन कार्य करवाने की जिम्मेदारी भी तय की गई है। सभी विभागों को प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट जिला स्तर पर प्रस्तुत करनी होगी।
यह खबरें भी पढ़ें…

*प्लॉट के विवाद को लेकर जानलेवा हमला करने के मामले में 6 आरोपी गिरफ़्तार – Chittorgarh News*

प्लॉट के विवाद को लेकर जानलेवा हमला करने के मामले में 6 आरोपी गिरफ़्तार

 

*जिला कलक्टर ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान पोस्टर का विमोचन किया – Chittorgarh News*

जिला कलक्टर ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान पोस्टर का विमोचन किया

*चित्तौड़गढ़ के मार्बल व ग्रेनाइट को मिला ‘एक जिला एक उत्पाद’ का दर्जा – Chittorgarh News*

चित्तौड़गढ़ के मार्बल व ग्रेनाइट को मिला ‘एक जिला एक उत्पाद’ का दर्जा

 

*चित्तौड़गढ़ में 24 अप्रैल को रोजगार सहायता शिविर, 25 से अधिक कंपनियां करेंगी प्रतिभाग – Chittorgarh News*

चित्तौड़गढ़ में 24 अप्रैल को रोजगार सहायता शिविर, 25 से अधिक कंपनियां करेंगी प्रतिभाग

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *