PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK जिला कलक्टर ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान पोस्टर का विमोचन किया - Chittorgarh News

जिला कलक्टर ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान पोस्टर का विमोचन किया

SHARE:

District workers released Child Marriage Free India Campaign poster

चित्तौडगढ। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने जिले में संचालित बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए जनजागृति करने हेतु बाल विवाह प्रतिषेध पोस्टर का विमोचन बुधवार को कलक्ट्रेट कार्यालय मे किया।

जिला कलक्टर ने जिला प्रशासन, बाल अधिकारिता विभाग द्वारा मुद्रित करवाये गये बाल विवाह रोकने, अपने-अपने गाँव को बाल विवाह मुक्त बनाने एवं बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ बाल विवाह अधिनियम, 2006 के प्रावधान की जानकारी युक्त पोस्टर एवं गायत्री सेवा संस्थान, उदयपुर द्वारा बाल विवाह मुक्त चितौडगढ बनाने हेतु बाल विवाह की सूचना देने वाले व्यक्ति को प्रोत्साहन प्रावधान वाले पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर सहायक निदेशक बाल अधिकारिता विभाग ओम प्रकाश तोषनीवाल, चाईल्ड हेल्प लाईन प्रभारी नवीन काकडदा, गायत्री सेवा संस्थान से कुसम मेनारिया, भगवती सेवा एवं शिक्षण संस्थान से वैभव ओझा उपस्थित थे।

जिले में बाल विवाह रोकथाम हेतु एक आदेश जारी कर जिले के सभी उपखण्ड अधिकारी को अपने अपने उपखण्ड क्षेत्र का नोडल अधिकारी बनाते हुए तहसीलदार, बाल विकास परियोजना अधिकारी, ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं अन्य विभाग के अधिकारीयों को निर्देशित किया कि उनके कार्यक्षेत्र मे बाल विवाह न हो इस हेतु बाल विवाह प्रतिषेध की जानकारी जन सामान्य तक पहुंचाने का कार्य करे एवं उनके क्षेत्र में कही पर भी बाल विवाह की आशंका हो तो इस संबम्बध मे उच्चाधिकारी को तुरन्त अवगत कराये।

यह खबरें भी पढ़ें…

*चित्तौड़गढ़ के मार्बल व ग्रेनाइट को मिला ‘एक जिला एक उत्पाद’ का दर्जा – Chittorgarh News*

चित्तौड़गढ़ के मार्बल व ग्रेनाइट को मिला ‘एक जिला एक उत्पाद’ का दर्जा

*प्लॉट के विवाद को लेकर जानलेवा हमला करने के मामले में 6 आरोपी गिरफ़्तार – Chittorgarh News*

प्लॉट के विवाद को लेकर जानलेवा हमला करने के मामले में 6 आरोपी गिरफ़्तार

*युवा संगठन ने पक्षियों के लिए बांधे परिंडे – Chittorgarh News*

युवा संगठन ने पक्षियों के लिए बांधे परिंडे

*भीषण गर्मी को देखते हुए प्राथमिक विद्यालय संचालन समय परिवर्तित – Chittorgarh News*

भीषण गर्मी को देखते हुए प्राथमिक विद्यालय संचालन समय परिवर्तित

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *