PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK प्रभु सांवलिया सेठ की प्रति प्रतिमा ले जाना निषेध - Chittorgarh News

प्रभु सांवलिया सेठ की प्रति प्रतिमा ले जाना निषेध

SHARE:

प्रभु सांवलिया सेठ की प्रति प्रतिमा ले जाना निषेध

चित्तौड़गढ़, 7 नवम्बर। भगवान श्री सांवलिया सेठ मंदिर, मण्डफिया की व्यवस्थाओं में सुधार एवं वर्तमान में सोशल मीडिया पर प्रचारित विभिन्न भ्रामक गतिविधियों एवं पुजारियों द्वारा सामाजिक, धार्मिक एवं व्यावसायिक कार्यक्रमों में भगवान श्री सांवलिया सेठ की प्रति प्रतिमा को ले जाने पर रोकथाम हेतु एक बैठक श्री साँवलियाजी मंदिर मण्डल, अध्यक्ष भैरूलाल गूर्जर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रभा गौतम ने बताया कि पुजारियों द्वारा यात्रियों से सहज व्यवहार रखने के साथ ही विभिन्न निजी सामाजिक, धार्मिक एवं व्यावसायिक कार्यक्रमों में भगवान श्री सांवलिया सेठ की प्रति प्रतिमा को ले जाने को निषेध करते हुए पुजारियों से मंदिर प्रशासन को आवश्यक सहयोग हेतु निवेदन किया गया। अन्यथा ऐसी जानकारी प्राप्त होने पर भविष्य में आवश्यक कार्यवाही करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।

साथ ही, पुजारियों को भगवान श्री सांवलिया सेठ की छवि में किसी भी प्रकार का श्रृंगार द्वारा परिवर्तन नहीं करने की हिदायत दी गई। भगवान की पोशाक मंदिर मण्डल द्वारा प्रतिदिन उपलब्ध करवाई जाएगी तथा मंदिर पुजारी द्वारा किसी भी यात्री से अपने स्तर पर पोशाक प्राप्त कर धारण नहीं करवाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में सदस्य श्री सांवलिया जी मंदिर मंडल श्री लाल पाटीदार, ममतेश शर्मा, अशोक शर्मा, शंभू सुथार, संजय मंडोवरा एवं प्रमुख पुजारी द्वारका दास, अन्य पुजारी, शिवशंकर पारीक, प्रशासनिक अधिकारी-प्रथम, नंदकिशोर टेलर, प्रशासनिक अधिकारी-द्वितीय, भैरू गिरी गोस्वामी, सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा, प्रभारी, मंदिर व्यवस्था एवं मंदिर मंडल के अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित थे।

यह खबरें भी पढ़े…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *